लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे 15 समर्थकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: September 9, 2020 20:51 IST

कंगना रनौत द्वारा हाल ही में अपनी एक टिप्पणी में मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से करने से सत्ताधारी शिवसेना नाराज है।

Open in App
ठळक मुद्दे बीएमसी ने बुधवार को उनके बांद्रा स्थित बंगले में “अवैध रूप से किये गए बदलावों” में ढहाना शुरू किया था। खार पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गजानन काब्दुले ने कहा, “प्रदर्शनकारियों ने बीएमसी के खिलाफ और कंगना के समर्थन में नारेबाजी की।”

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के यहां बांद्रा स्थित बंगले के एक हिस्से को ढहाने के लिये बृहनमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की तरफ से बुधवार को की गई कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन करने के आरोप में कुछ महिलाओं समेत करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

अभिनेत्री द्वारा संपत्ति में कथित तौर पर अवैध रूप से कुछ बदलाव कराये जाने के बाद बीएमसी ने रनौत की बंगले के उस हिस्से को ढहा दिया। इसके बाद अभिनेत्री के साथ एकजुटता दिखाने के उद्देश्य से प्रदर्शनकारी उनके पाली हिल इलाके में स्थित बंगले के सामने इकट्ठा हो गए थे। खार पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गजानन काब्दुले ने कहा, “प्रदर्शनकारियों ने बीएमसी के खिलाफ और कंगना के समर्थन में नारेबाजी की।” 

उन्होंने कहा, “हमनें करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया है जिनमें महिलाएं भी हैं। अवैध रूप से प्रदर्शन करने पर उन्हें पुलिस थाने ले जाया गया है। हम उनके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं कि वे कहां से हैं।” अधिकारी ने कहा कि अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किये जानी की खबरों को खारिज करते हुए काब्दुले ने कहा, “ये सब सिर्फ अफवाह हैं।” 

रनौत द्वारा हाल ही में अपनी एक टिप्पणी में मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से करने से सत्ताधारी शिवसेना नाराज है। पार्टी का बीएमसी पर भी नियंत्रण है। बीएमसी ने बुधवार को उनके बांद्रा स्थित बंगले में “अवैध रूप से किये गए बदलावों” में ढहाना शुरू किया था। हालांकि बंबई उच्च न्यायालय ने बाद में इस प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए नगर निकाय से यह जानना चाहा कि संपत्ति के स्वामी की गैरमौजूदगी में वह परिसर में कैसे दाखिल हुई। रनौत (33) आज ही दिन में मुंबई पहुंची हैं। 

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिपबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!