लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: क्या पाकिस्तान में स्थापित हो सकेगा वास्तविक लोकतंत्र?

By रहीस सिंह | Updated: November 11, 2022 11:31 IST

पाकिस्तान में लोकतंत्र कभी सशक्त हो ही नहीं सकता, वहां या तो कट्टरपंथ मजबूत होगा या फिर सेना. राजनीतिक नेताओं को इन्हीं की कठपुलियां बनकर काम करना होगा.

Open in App

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के लाहौर से इस्लामाबाद लॉन्ग मार्च के दौरान इमरान खान के पैर में गोली मारी गई और कुछ कार्यकर्ता भी हमले का शिकार हुए. इस घटना का जिक्र करते हुए एक पाकिस्तानी अखबार ने लिखा है कि एक साहसी कार्यकर्ता और इमरान खान के सौभाग्य के कारण राष्ट्र एक गंभीर त्रासदी से बच गया.

पाकिस्तान में शायद ही कोई ऐसा नेता रहा हो जिस पर हमला न हुआ हो, तो फिर इमरान खान पर हमले को इस अखबार ने पाकिस्तान की त्रासदी से जोड़कर क्यों देखा? क्या ऐसे पाकिस्तान त्रासदी से बाहर है? जिस देश की बुनियाद ही उसके रहनुमाओं ने त्रासदी पर रखी हो वह देश भला इससे विलग कैसे हो सकता है? अथवा क्या पाकिस्तान की सेना और इमरान अहमद खान नियाजी एक नई त्रासदी के लिए वातावरण निर्मित कर रहे हैं?

एक बात तो देखनी होगी कि आखिर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के मुखिया लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम, इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के बाबर इफ्तिखार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सफाई क्यों देनी पड़ी? यह प्रेस कॉन्फ्रेंस 25 अक्टूबर यानी उसी दिन हुई जब इमरान खान ने लाहौर से लॉन्ग मार्च शुरू किया था. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेढ़ घंटे तक सेना का बचाव किया गया. अब सवाल यह उठता है कि आखिर उस आईएसआई को अपना बचाव करने के लिए विवश क्यों होना पड़ रहा है जिससे पूरा पाकिस्तान डरता था?  

वैसे तो पाकिस्तान में लोकतंत्र कभी सशक्त हो ही नहीं सकता, वहां या तो कट्टरपंथ मजबूत होगा या फिर सेना. राजनीतिक नेताओं को इन्हीं की कठपुलियां बनकर काम करना होगा. यदि इमरान खान ऐसा दुस्साहस करने जा रहे हैं कि सेना से टक्कर लें तो फिर संभव है कि पाकिस्तान का लोकतंत्र और सेना का इतिहास कोई नया अध्याय जोड़े. यह भी संभव है कि यह टकराव पाकिस्तान को वहां तक ले जाए जहां से मार्शल लॉ की सीमा शुरू हो जाती है. 

ऐसे में सवाल यह उठता है कि रावलपिंडी और इस्लामाबाद की सत्ताएं इमरान के समर्थकों से कैसे निपटेंगी? दरअसल इमरान पाकिस्तान में आम चुनाव जल्द से जल्द चाहते हैं. कारण यह कि इमरान खान, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और कट्टरपंथ का संबंध सत्ता पर निर्भर है. इसलिए यदि देर हुई तो यह संबंध दरक जाएगा. 

यही वजह है कि इमरान सेना प्रमुख बाजवा के उत्तराधिकारी की नियुक्ति भी जल्द से जल्द चाहते हैं.  हालांकि बाजवा ने कुछ दिन पहले ही इस बात को दोहराया था कि 29 नवंबर को वे सेवानिवृत्त हो जाएंगे. लेकिन जो स्थितियां सामने दिख रही हैं, उनसे यह लगता नहीं है कि अभी वे जाएंगे या सरकार उन्हें जाने देना चाहेगी.

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानISI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल