लाइव न्यूज़ :

पाक पीएम शहबाज शरीफ के बारे में पूरी दुनिया कहने लगी व्यक्ति सिर्फ नाम का ही शरीफ!, शराफत से कोई लेना-देना नहीं?

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: May 30, 2025 05:20 IST

शहबाज की फौज के मुखिया मुनीर और उनकी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने आतंकी संगठनों के माध्यम से पहलगाम में जब निर्दोष भारतीय पर्यटकों का खून बहाया तो भारत ने जम कर प्रहार किया.

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने कूटनीतिक हमला बोला है तो वे भागे-भागे अपने हमदर्दों की गोद में जा बैठे हैं. जोड़ दिया कि बातचीत कश्मीर, पानी और आतंकवाद को लेकर होनी चाहिए.पाकिस्तान आतंकवाद को अपनी गोद में पाल रहा है, उसे अपनी गोद से आतंकवाद को हटाना है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बारे में अब तो पूरी दुनिया ही कहने लगी है कि ये व्यक्ति सिर्फ नाम का ही शरीफ है. बाकी शराफत से इसका कोई लेना-देना नहीं है. वैसे तो षड्यंत्र रचना और पीठ में छुरा घोंपना पाकिस्तान के करीब-करीब सभी नेताओं के खून में है लेकिन शहबाज शरीफ उन सबसे चार कदम आगे निकल गए हैं. शहबाज की फौज के मुखिया मुनीर और उनकी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने आतंकी संगठनों के माध्यम से पहलगाम में जब निर्दोष भारतीय पर्यटकों का खून बहाया तो भारत ने जम कर प्रहार किया.

अब भारत ने कूटनीतिक हमला बोला है तो वे भागे-भागे अपने हमदर्दों की गोद में जा बैठे हैं. ये नए हमदर्द हैं तुर्किए और अजरबैजान. उन्होंने अजरबैजान के लाचिन में पाकिस्तान-तुर्किए-अजरबैजान शिखर सम्मेलन में कहा है कि भारत के साथ वे बातचीत करना चाहते हैं. साथ ही यह भी जोड़ दिया कि बातचीत कश्मीर, पानी और आतंकवाद को लेकर होनी चाहिए.

अरे जनाब शरीफ! भारत तो पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि बात न तो कश्मीर को लेकर होनी है और न ही पानी को लेकर होगी. बात होगी तो केवल पाक अधिकृत कश्मीर को फिर से भारत में मिलाने को लेकर होगी. जहां तक आतंकवाद का सवाल है तो इस पर बात क्या करनी है? पाकिस्तान आतंकवाद को अपनी गोद में पाल रहा है, उसे अपनी गोद से आतंकवाद को हटाना है.

इसमें भारत से बातचीत जैसा कोई मसला है ही नहीं. अब तो मसला केवल इतना है कि हमारी धरती पर यदि फिर से कोई पाकिस्तानी आतंक मचाता है तो हम पाकिस्तान में घुसकर आतंक का जवाब देंगे. इस बार जिस तरह का जवाब दिया है, उससे करारा जवाब देंगे. दरअसल इस वक्त पाकिस्तान इस बात को लेकर घबराया हुआ है कि भारत ने दुनिया के 33 देशों में अपने प्रतिनिधिमंडल भेज रखे हैं जो पाकिस्तान की करतूतों का कच्चा-चिट्ठा खोल रहे हैं. पाकिस्तान को डर है कि भारत उसे फिर से सबक सिखाने के लिए कोई सैनिक कार्रवाई न कर दे.

उसके डर का कारण यह है कि भारत सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि स्थगित किया गया है. शहबाज शरीफ ने ये जो बातचीत की पेशकश की है, वह भी किसी षड्यंत्र का हिस्सा ही होगा. उन्हें लग रहा होगा कि वे भारत से बातचीत की पेशकश करेंगे तो दुनिया भारत पर इसके लिए दबाव डालेगी लेकिन वे यह भूल रहे हैं कि इस वक्त पूरा भारत कोई भी दबाव बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है. इसलिए यदि वे धोखा देने का कोई षड्यंत्र रच रहे हैं तो यह उनकी भूल है.

भारत यह कैसे भूल सकता है कि हमारे तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जब दोनों देशों के रिश्ते सुधारने का सपना लेकर पाकिस्तान पहुंचे थे तब शहबाज के भाई नवाज शरीफ वहां प्रधानमंत्री थे. तब जनरल मियां मुशर्रफ कारगिल में भारत के खिलाफ अपनी फौज की गोटियां बिछा रहे थे. तब वाजपेयी ने उनसे कहा भी था कि आपने पीठ में छुरा घोंपा है.

आज भी पाकिस्तान की यही फितरत है. ताजा उदाहरण सामने है कि जब पाकिस्तान की गुहार पर भारत ने सीजफायर पर सहमति जाहिर कर दी, उसके बाद चीन के कहने पर पूरी शाम पाकिस्तान ने ड्रोन से भारतीय सीमा पर बसे शहरों पर हमले किए. इसलिए उसकी किसी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता है.

वह लाख चिल्लाता रहे कि भारत से बात करनी है लेकिन हम भारतीयों को दुनिया के सामने स्पष्ट कर देना चाहिए कि हमें उससे कोई बात नहीं करनी है. धोखेबाजों से कभी बात नहीं की जाती...उन्हें सीधा किया जाता है. हम पाकिस्तान को सीधा करेंगे! शहबाज शरीफ अगर इतने ही शरीफ होते तो युद्ध में हारने वाले मियां मुनीर को फील्ड मार्शल के पद से नहीं नवाजते.

टॅग्स :शहबाज शरीफपाकिस्तानतुर्कीPakistan Armyनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी