लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक: ओली को क्यों भंग करनी पड़ी नेपाली संसद?

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: December 23, 2020 09:46 IST

नेपाल की संसद भंग हो गई है. भारत-विरोधी छवि बनाने सहित अपनी राष्ट्रवादी छवि चमकाने वाले केपी ओली के फैसले को अदालत में चुनौती भी दी गई है.

Open in App
ठळक मुद्देकेपी ओली के संसद भंग करने के फैसले को कोर्ट में दी गई है चुनौतीसत्तारूढ़ नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के दोनों खेमों में लगातार खींचतान से नेपाल में आई ऐसी परिस्थितिनेपाल में अप्रैल और मई में चुनाव संभव, भारत विरोधी छवि के लिए चर्चा में रहे ओली

नेपाल की संसद को प्रधानमंत्री खड्गप्रसाद ओली ने भंग करवा दिया है. अब वहां अप्रैल और मई में चुनाव होंगे. नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय में कई याचिकाएं दायर हो गई हैं. उनमें कहा गया है कि नेपाल के संविधान में संसद को बीच में ही भंग करने का कोई प्रावधान नहीं है लेकिन मुझे नहीं लगता कि अदालत इस फैसले को उलटने का साहस करेगी.

यह निर्णय ओली ने क्यों लिया? इसीलिए कि सत्तारूढ़ नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के दोनों खेमों में लगातार मुठभेड़ चल रही थी. एक खेमे के नेता पुष्पकमल दहल प्रचंड हैं और दूसरे खेमे के ओली. ओली को इसी समझ के आधार पर प्रधानमंत्री बनाया गया था कि आधी अवधि में वे राज करेंगे और आधी में प्रचंड. बिल्कुल वैसे ही जैसे उत्तरप्रदेश में मायावती और मुलायम सिंह के बीच समझौता हुआ था. 

अब ओली अपनी गद्दी से हिलने को तैयार नहीं हुए तो प्रचंड खेमे ने उस गद्दी को ही हिलाना शुरू कर दिया. पहले उन्होंने ओली पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. खुले-आम चिट्ठियां लिखी गईं, जिनमें सड़क-निर्माण की 50 करोड़ रुपये की अमेरिकी योजना में पैसे खाने की बात कही गई. 

लिपुलेख-विवाद के बारे में भारत के विरुद्ध चुप्पी साधने का आरोप लगाया गया. इसके अलावा सरकारी निर्णयों में मनमानी करने और पार्टी संगठनों की उपेक्षा करने की शिकायतें भी होती रहीं. ओली ने भी कम दांव नहीं चले. 

उन्होंने लिपुलेख-विवाद के मामले में भारत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. सुगौली की संधि का उल्लंघन करके भारतीय क्षेत्नों को नेपाली सीमा में दिखा दिया. ओली के इस ‘राष्ट्रवादी पैंतरे’ को संसद में सर्वदलीय समर्थन मिला. चीन की महिला राजदूत हाओ यांकी दोनों धड़ों के बीच सरपंच की भूमिका निभाती रहीं.

अपनी भारत-विरोधी छवि चमकाने के लिए ओली ने नेपाली संसद में हिंदी में बोलने और धोती-कुर्ता पहनने पर रोक लगाने की पहल भी कर दी. इसकी अनुमति अब से लगभग 30 साल पहले मैंने संसद अध्यक्ष दमनाथ ढुंगाना और गजेंद्र बाबू से कहकर दिलवाई थी. 

नेपालियों से शादी करनेवाले भारतीयों को नेपाली नागरिकता लेने में अब सात साल लगेंगे. ऐसे कानून बनाकर ओली ने अपनी राष्ट्रवादी छवि जरूर चमकाई है लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने भारत के भी नजदीक आने के संकेत दिए. किंतु सत्तारूढ़ संसदीय दल में उनकी दाल पतली देखकर उन्होंने संसद भंग कर दी. 

यह संसद प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने भी भंग की थी लेकिन अभी यह कहना मुश्किल है कि वे जीत पाएंगे या नहीं.

 

टॅग्स :नेपालकेपी ओली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?