लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: पाकिस्तान की बुनियाद ही गलत! 

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: December 2, 2018 20:53 IST

पाकिस्तान इस्लाम के आधार पर बना था, लेकिन उसके निर्माता  जिन्ना ने अपने भाषणों में कई बार कहा कि अब पाकिस्तान में मजहब के आधार पर कोई भेदभाव न किया जाए। लेकिन पाकिस्तान अब भी कश्मीर का सवाल सिर्फ इसीलिए उठाता रहता है कि कश्मीर के अधिकतर लोग मुसलमान हैं।

Open in App

भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि पाकिस्तान खुद को पहले धर्मनिरपेक्ष (सेक्युलर) बनाए, तभी भारत से उसके संबंध सुधर सकते हैं। ऐसी बुनियादी बात किसी नेता ने कभी कही हो, मुङो याद नहीं पड़ता। इसमें शक नहीं कि पाकिस्तान दुनिया का एकमात्न राष्ट्र है, जो मजहब के आधार पर बना है। पाकिस्तान के बाद 1948 में इजराइल बना लेकिन वह धर्म के आधार पर नहीं बना। वह वंश के आधार पर बना। 

पाकिस्तान इस्लाम के आधार पर बना था, लेकिन उसके निर्माता  जिन्ना ने अपने भाषणों में कई बार कहा कि अब पाकिस्तान में मजहब के आधार पर कोई भेदभाव न किया जाए। लेकिन पाकिस्तान अब भी कश्मीर का सवाल सिर्फ इसीलिए उठाता रहता है कि कश्मीर के अधिकतर लोग मुसलमान हैं। यदि पाकिस्तान के लोग जनरल रावत की बात मान लें तो कश्मीर का विवाद अपने आप ही खत्म हो जाए। लेकिन इस बात को पूर्वी पाकिस्तान ने मनवा ही दिया।

वह 1971 में बांग्लादेश क्यों बन गया? वह मुस्लिम इलाका होते हुए भी पाकिस्तान से टूटकर अलग क्यों हो गया? मजहब ही सबको जोड़ने वाला गोंद होता तो पाकिस्तान के बलूच, सिंधी, पठान और पंजाबी लोग सब एकजुट होकर क्यों नहीं रहते हैं? उनमें अलगाववाद के आंदोलन क्यों चलते रहते हैं? पाकिस्तान में हम मजहबी जुनून तो देखते ही हैं, वहां ऊंच-नीच और छुआछूत भी वैसी ही चलती है, जैसी कि भारत में है।

सच्चाई तो यह है कि पाकिस्तान की बुनियाद ही गलत है। गलत बुनियाद पर खड़ा यह महल सदा कांपता ही रहता है। वह सतत भूकंप की स्थिति में रहता है। यदि उसके हाथ में भारत-विरोध की छड़ी नहीं रहती तो शायद अभी तक वह जिंदा भी नहीं रह पाता। कश्मीर तो उसके लिए इन्सुलिन के इंजेक्शन का काम करता है। पाकिस्तान को मजबूत राष्ट्र बनना है तो उसे अपने यहां भेदभाव खत्म करने होंगे। 

टॅग्स :पाकिस्तानबिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: नीतीश कुमार के हिजाब विवाद को लेकर मिली पाकिस्तान से धमकी, महिला डॉक्टर नुसरत परवीन ने छोड़ दिया बिहार

विश्वऔकात से ज्यादा उछल रहा बांग्लादेश

क्रिकेटIND vs PAK, U19 Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, आरोन जॉर्ज ने बल्ले से तो दीपेश- कनिष्क ने गेंद से किया कमाल

क्रिकेटIND Vs PAK, U19 Asia Cup 2025: टॉस के दौरान आयुष म्हात्रे ने पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ से हाथ मिलाने से किया इनकार

क्रिकेटIND vs PAK, U19 Asia Cup: दुबई में पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय युवा टीम, मैच कब, कहाँ और कैसे देखें?

विश्व अधिक खबरें

विश्वBangladesh Protests: तुम कौन हो, मैं कौन हूं - हादी, हादी, बांग्लादेश में प्रदर्शन तेज, करोड़ों का नुकसान, वीडियो

विश्वयुवा नेता की मौत से फिर सुलग उठा बांग्लादेश, भारतीय दूतावास पर फेंके गए पत्थर; प्रमुख मीडिया कार्यालयों में लगाई आग

विश्व‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान से नवाजा?, पीएम मोदी को अब तक दूसरे देशों में 28 से अधिक उच्चतम नागरिक सम्मान, देखिए लिस्ट

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

विश्व1 जनवरी 2026 से लागू, 20 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा, देखिए सूची