लाइव न्यूज़ :

परमाणु हथियारों का इस्तेमाल हुआ तो भयानक होंगे नतीजे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 28, 2022 13:43 IST

वैज्ञानिकों के अनुसार अगर रूस यूक्रेन पर परमाणु हमला करता है या ऐसी स्थिति बनती है तो पूरे यूरोप, एशिया और अमेरिका में संघर्ष के पहले कुछ घंटों के भीतर कुल 90 मिलियन लोग मारे जाएंगे। धरती का पूरा क्लाइमेट सिस्टम ही बिगड़ जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देये अनुमान है कि परमाणु युद्ध होने से कम-से-कम 10 प्रतिशत जगहों पर सूरज की रोशनी नहीं पहुंचेगी।आशंका जताई जा रही है कि पुतिन यूक्रेन पर छोटे या सीमित दायरे वाले टैक्टिकल परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।अब व्लादिमीर पुतिन के बयान ने यूक्रेन के साथ-साथ पश्चिम देशों की भी चिंता बढ़ा दी है।

यूक्रेन को लेकर अमेरिका और रूस के बीच तनाव अपने चरम पर है। इसकी वजह है यूक्रेन में छिड़ी भीषण लड़ाई और लाखों लोगों के विस्थापन के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हथियार इस्तेमाल करने की चेतावनी दे डाली है। इसके जवाब में जो बाइडेन ने कहा है कि अगर रूस सामरिक परमाणु हथियार का इस्तेमाल करता है तो वह अविश्वसनीय रूप से गंभीर गलती करेगा। 

रूस और यूक्रेन के बीच इस साल 24 फरवरी को शुरू हुई ये लड़ाई अब आठवें महीने में पहुंचने वाली है। सभी जानते हैं कि रूसी सेना ने यूक्रेन के कई बड़े शहरों को बर्बाद कर दिया है। इस युद्ध में अब तक दोनों ही देशों के लाखों सैनिक अपनी जान गंवा चुके हैं। अब व्लादिमीर पुतिन के बयान ने यूक्रेन के साथ-साथ पश्चिम देशों की भी चिंता बढ़ा दी है। 

आशंका जताई जा रही है कि पुतिन यूक्रेन पर छोटे या सीमित दायरे वाले टैक्टिकल परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। परमाणु बम का इस्तेमाल किसी देश को कितना नुकसान पहुंचा सकता है इस बात से दुनिया अच्छी तरह वाकिफ है। 1945 में जापान परमाणु हमला झेल चुका है, लेकिन उस घटना की दहशत आज भी लोगों के मन में है। हमले के सालों बाद भी लोग मरते रहे। 

इसके बाद से किसी भी देश ने इन परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया है। इस समय दुनिया में 9 देशों के पास परमाणु हथियार हैं, जिनमें रूस, अमेरिका, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन, भारत, पाकिस्तान, इजरायल और उत्तर कोरिया शामिल हैं। ऐसे में पुतिन की इस धमकी के बाद लोगों के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है कि अगर 1945 का परमाणु युद्ध इतनी बड़ी तबाही का कारण बना था तो दशकों बाद नई तकनीक से लैस परमाणु हमला कितना घातक हो सकता है। 

वैज्ञानिकों के अनुसार अगर रूस यूक्रेन पर परमाणु हमला करता है या ऐसी स्थिति बनती है तो पूरे यूरोप, एशिया और अमेरिका में संघर्ष के पहले कुछ घंटों के भीतर कुल 90 मिलियन लोग मारे जाएंगे। धरती का पूरा क्लाइमेट सिस्टम ही बिगड़ जाएगा। अगर परमाणु युद्ध होता है तो धरती का तापमान कम हो जाएगा। क्योंकि इस हमले से निकलने वाला धुआं धरती की सतह पर जम जाएगा। 

ये भी अनुमान है कि परमाणु युद्ध होने से कम-से-कम 10 प्रतिशत जगहों पर सूरज की रोशनी नहीं पहुंचेगी। इधर, पुतिन और उनके दफ्तर पर नजर रखने वाले यह पता लगाने में जुटे हैं कि रूसी राष्ट्रपति की परमाणु धमकियां केवल जुबानी हैं या वह सचमुच ऐसा कुछ कर सकते हैं। कई विश्लेषक फिलहाल यही कह रहे हैं कि पुतिन परमाणु हथियारों के सबसे बड़े जखीरे का इस्तेमाल करेंगे इसकी आशंका कम है। वह दुनिया को रूस की परमाणु ताकत का अहसास भर करा रहे हैं। लेकिन, अगर ऐसा होता है तो यह पृथ्वी के इतिहास में सबसे बड़े फैसलों में एक होगा।

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनरूसयूक्रेनरूस-यूक्रेन विवादअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वH-1B वीजा को लेकर 20 अमेरिकी राज्यों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ किया मुकदमा, जानें क्यों?

विश्वपाकिस्तान के लिए बड़ी शर्मिंदगी ! पीएम शरीफ 40 मिनट तक इंतज़ार करने के बाद पुतिन-एर्दोगन मीटिंग में घुसे, VIDEO

विश्वनई टीम की घोषणा, सौरिन पारिख की जगह श्रीकांत अक्कापल्ली होंगे अध्यक्ष, देखिए पूरी कार्यकारिणी

भारतपीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से बात की, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा

विश्वअगर ट्रंप अपनी नीति में बदलाव नहीं करते, तो भारत को खो देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बनेंगे?, सांसद सिंडी कमलागर डोव ने कहा- सबसे बेहतर दोस्त...

विश्व अधिक खबरें

विश्व7 सिस्टर्स को भारत से अलग कर देंगे: बांग्लादेश नेता की गीदड़ भभकी, असम के सीएम ने भी दिया करारा जवाब, VIDEO

विश्वखुद ड्राइव कर प्रधानमंत्री मोदी को जॉर्डन संग्रहालय ले गए प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय, वीडियो

विश्वMexico: प्राइवेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत; लैंडिंग की कोशिश के समय हादसा

विश्वऑस्ट्रेलियाई सरकार ने चेतावनियों की अनदेखी की !

विश्वChile New President: 35 वर्षों के बाद दक्षिणपंथी सरकार?, जोस एंतोनियो कास्ट ने कम्युनिस्ट उम्मीदवार जेनेट जारा को हराया