लाइव न्यूज़ :

अब सबसे बड़ा सवाल गाजा के पुनर्निर्माण का है

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 15, 2025 07:18 IST

डोनाल्ड ट्रम्प ऐसे व्यक्ति हैं जो हर काम व्यापारिक नजरिये से करते हैं. यहां तक कि अमेरिका का शासन भी व्यापार-व्यवसाय की तरह ही चला रहे हैं

Open in App

गाजा में फिलहाल शांति लौट आई है लेकिन इसके साथ ही सवाल यह है  कि गाजा में जिंदगी कैसे आगे बढ़ेगी. फिलहाल राहत सामग्री पहुंचने लगी है और उम्मीद की जानी चाहिए कि दो वर्षों से रोटी, पानी और दवाइयों के लिए तरस रहे लोगों का पेट भर पाएगा और बीमारियों से निजात मिल पाएगी. यह तो हुई अस्थाई व्यवस्था. गाजा की जो तस्वीरें सामने आती रही हैं वो पूरा सच नहीं दिखा रही थीं क्योंकि इजराइल ने मीडिया को भी बाहर कर रखा था. तस्वीरें तो अब आएंगी जब अंतरराष्ट्रीय मीडिया को वहां खुले में घूमने की आजादी होगी.

जहां चाहें, वहां तस्वीर खींचने की आजादी होगी मगर बर्बादी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैै कि इजराइल ने वहां करीब-करीब 2 लाख टन से ज्यादा विस्फोटक गिराए हैं. विशेषज्ञ कहते हैं कि यह हिरोशिमा पर गिराए गए 13 परमाणु बमों के बराबर है. किसी जगह यदि इतना सारा विस्फोटक गिरा हो तो सहजता से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाजा इस वक्त एक बड़ा कब्रिस्तान बना हुआ है.

हजारों-लाखों इमारतें नष्ट हो गई हैं. जरा सोचिए कि केवल मलबा हटाने में ही कितना वक्त लगेगा. फिर वहां नए सिरे से मकान बनाने में कितना वक्त लगेगा. शायद कई दशक लग जाएं. लेकिन क्या यह सब इतनी आसानी से हो पाएगा? इराक में इस्लामिक स्टेट और अमेरिका के बीच हुए युद्ध में पूरा मोसूल तबाह हो गया था. तब वहां अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की मदद से पुनर्निर्माण का काम हुआ.

मोसूल और गाजा में बहुत बड़ा फर्क है. मोसूल से इस्लामिक स्टेट के पैर उखड़ चुके थे लेकिन गाजा में हमास अब भी मौजूद है. इजराइल और हमास के बीच अविश्वास की गहरी खाई है. दोनों एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाने का कोई अवसर शायद ही खोना चाहेंगे. यदि हमास को लगा कि गाजा के पुनर्निर्माण से उसके वजूद को झटका लगने जा रहा है तो वह किसी भी सूरत में आसानी से पुनर्निर्माण होने नहीं देगा.

हमास ने गाजा के भीतर सैकड़ों किलोमीटर लम्बी सुरंगें खोद रखी हैं जिसका उपयोग उसने इजराइल के खिलाफ जंग में किया. एक दूसरा पक्ष यह भी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पहले कह चुके हैं कि वे गाजा को बड़े पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना चाहते हैं. डोनाल्ड ट्रम्प ऐसे व्यक्ति हैं जो हर काम व्यापारिक नजरिये से करते हैं. यहां तक कि अमेरिका का शासन भी व्यापार-व्यवसाय की तरह ही चला रहे हैं. यदि हमास को लगा कि ट्रम्प तो गाजा को हथिया रहे हैं तो फिर क्या होगा?

हमास की मौजूदगी में क्या पुनर्निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय निर्माण  कंपनियां गाजा पहुंचने की हिम्मत करेंगी? दूसरी सबसे बड़ी बात कि गाजा के पुनर्निमाण के लिए पैसा कहां से आएगा? जाहिर सी बात है कि गाजा की समस्याएं अभी खत्म नहीं हुई हैं. रोटी, पानी और दवाइयों की व्यवस्था हो जाएगी लेकिन गाजा में जिंदगी पटरी पर लौटने में वर्षों लग जाएंगे. हम सभी को इसमें ईमानदार प्रयासों की उम्मीद करनी चाहिए.

टॅग्स :PalestineIsraelHamas
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल