लाइव न्यूज़ :

शर्म अल-शेख शहरः कैसा शांति सम्मेलन जिसमें न इजराइल न हमास!

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: October 14, 2025 05:16 IST

Sharm el-Sheikh city: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सम्मेलन की सह-अध्यक्षता का दायित्व संभाला.

Open in App
ठळक मुद्देबीस से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि इसमें मौजूद रहे. न तो इजराइल आया और न ही हमास. अपने पत्ते संभाल कर रखे हैं.

Sharm el-Sheikh city: यह कितनी बड़ी विडंबना है कि गाजा में शांति के लिए मिस्र के शर्म अल-शेख शहर में जो शांति सम्मेलन आयोजित किया गया उसमें न तो इजराइल ने भाग लिया और न ही हमास का कोई प्रतिनिधि शामिल हुआ. बड़ी सीधी सी बात है कि यदि दो पक्षों में विवाद है और उनके बीच शांति स्थापित करने के लिए कोई प्रयास किया जा रहा है तो वह तभी सफल हो सकता है जब दोनों पक्ष उस शांति वार्ता में शामिल हों. लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सम्मेलन की सह-अध्यक्षता का दायित्व संभाला.

बीस से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि इसमें मौजूद रहे. संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुटेरेस भी सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे लेकिन न तो इजराइल आया और न ही हमास. इजराइल ने सुरक्षा कारणों से ऐसा किया जबकि हमास का कहना है कि शांति के लिए जो समझौता हुआ है, उसके कई बिंदु स्पष्ट नहीं हैं. इसका मतलब है कि दोनों ने अपने पत्ते संभाल कर रखे हैं.

इस बीच खबर आ रही है कि इजराइल ने अब तक 20 जिंदा बंधकों को रेड क्रॉस को सौंप दिया है. मृतकों के शव बाद में सौंपे जाएंगे. अब इजराइल की बारी है जिसे फिलिस्तीनी कैदियों और गाजा से पकड़े गए 1700 लोगों को रिहा करना है. इस शांति समझौते को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है और इजराइल तथा हमास की पुरानी हरकतों का विश्लेषण करें तो स्थायी शांति मुश्किल ही लगती है.

यही कारण है कि दोनों ने ही शांति सम्मेलन से दूरी बनाए रखी है. कल को दोनों के बीच फिर मार-काट शुरू होती है तो वे यही कहेंगे कि शांति सम्मेलन में तो वे थे ही नहीं. इस शांति सम्मेलन को यदि भारतीय नजरिये से देखें तो भारत ने शांति सम्मेलन के प्रति समर्थन जताते हुए विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को वहां भेजा है.

हालांकि डोनाल्ड ट्रम्प और अब्देल फतह अल-सिसी, दोनों ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शांति सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया था लेकिन यह आमंत्रण सम्मेलन से केवल 48 घंटे पहले दिया गया. स्वाभाविक है कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए जाना संभव नहीं था. सवाल यह है कि केवल 48 घंटे पहले आमंत्रण का मतलब क्या है?

बहरहाल इस सम्मेलन के प्रतिफल पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं कि आगे क्या होता है? इतना तो तय है कि शांति तभी आ सकती है जब इजराइल और हमास दोनों ही झुकें! और फिलहाल ऐसा लग नहीं रहा हैै. दोनों की अकड़ अब भी कायम है. 

टॅग्स :मिस्रअमेरिकाHamasइजराइलडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?