लाइव न्यूज़ :

नेपाल: साधन से साध्य बनता सोशल मीडिया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 13, 2025 07:28 IST

इस पीढ़ी के लिए शिक्षा, सक्रियता, संबंध, एक्टिविज्म, जीवन, दिनचर्या सबकुछ सोशल मीडिया है.

Open in App

डॉ. अमृता सिंह

नेपाल में हुए आंदोलन और उसके बाद हुई हिंसा ने डिजिटल दुनिया की कई परतें खोली हैं और डिजिटल तकनीक की ओर बढ़ती हुई मानवता को थोड़ा ठहर कर सोचने पर मजबूर किया है. इस आंदोलन ने एक बार फिर दुनिया को समझाया कि सोशल मीडिया सूचनाओं को प्रचारित और प्रसारित करने का माध्यम ही नहीं है, बल्कि लाइफ स्टाइल है जो युवाओं के व्यक्तित्व का निर्माण कर रहा है. शायद इसीलिए इस आंदोलन में युवाओं का एक चेहरा नजर आया जिसका नाम था जेन-जी.

नेपाल का आंदोलन 2010/11 में हुए अरब स्प्रिंग की याद दिलाता है. दोनों ही अलग दौर के आंदोलन थे, एक आंदोलन मिलेनिअल्स ने रचा था और दूसरा आंदोलन जेन-जी का है. दोनों आंदोलनों में जेनरेशन गैप साफ दिखता है. लेकिन दोनों के मूल में सोशल मीडिया है. वास्तव में दोनों आंदोलन सोशल मीडिया के साधन से साध्य बनने की कहानी कहते हैं.

अरब स्प्रिंग, जिसे जैस्मिन क्रांति या अरब क्रांति के नाम से भी जाना जाता है, 2010/11 में मुख्य रूप से मिडिल ईस्ट और उत्तरी अफ्रीका के ट्यूनीशिया, मिस्र, यमन, बहरीन, लीबिया, सीरिया देशों में हुआ. नेपाल आंदोलन की तरह इसके मूल में भी भ्रष्टाचार और तात्कालिक सत्ता से असंतोष ही था, जिसके जरिये तनाशाही हटाकर लोकतंत्र बहाल करने की कोशिश की गई.

अरब स्प्रिंग में सोशल मीडिया की अग्रणी भूमिका रही. फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और ब्लॉगर्स ने इस आंदोलन को गति दी, जो लोगों को संगठित करने और तत्काल प्रभावी नेटवर्क बनाने में सक्षम हुए. इस आंदोलन में सोशल मीडिया ने ईंधन का काम किया और दुनिया को बताया कि समाजिक क्रांति या बदलाव में सोशल मीडिया कितना बड़ा साधन हो सकता है.

लेकिन नेपाल आंदोलन का अनुभव अरब स्प्रिंग से बिल्कुल ही उलट रहा. दरअसल नेपाल के युवा सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके देश में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे थे. इसी बीच नेपाल सरकार छब्बीस सोशल मीडिया साइट्स पर बैन लगा देती है, जिसे वहां के युवाओं ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन माना. देखा जाए तो सोशल मीडिया जेन-जी के लिए अभिव्यक्ति से कहीं ज्यादा है. इस पीढ़ी के लिए शिक्षा, सक्रियता, संबंध, एक्टिविज्म, जीवन, दिनचर्या सबकुछ सोशल मीडिया है.

जिस प्लेटफार्म पर न होने से ये फोमो यानी फीयर ऑफ मिसिंग आउट के शिकार हो जाते हैं, उस प्लेटफार्म के प्रतिबंधित होने ने उन्हें इस कदर विचलित किया कि वो हिंसक तक हो गए.

अरब स्प्रिंग के समय जो सोशल मीडिया साधन था, आज वही सोशल मीडिया जेन-जी का साध्य है, उनका लक्ष्य है. सोशल मीडिया पर प्रतिबंध इन युवाओं के लिए उस साध्य पर प्रतिबंध था जिसके साथ वे अपना विकास कर रहे थे.

टॅग्स :नेपालNepalese Armyसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!