लाइव न्यूज़ :

वेद प्रताप वैदिक का ब्लॉग: मदद के बहाने पाकिस्तान को चूना लगा रहा है चीन, इमरान खान 'भीख' माँगने को मजबूर

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: November 5, 2018 12:21 IST

चीन का दावा है कि पाक से उसकी दोस्ती अटूट है लेकिन वह उसे भी ठगने से बाज नहीं आता। अपने कर्ज पर 15 से 18 प्रतिशत ब्याज लेता है। इमरान खान प्रधानमंत्नी बनने के पहले इस चीनी कर्ज का कड़ा विरोध करते थे।

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्नी इमरान खान की हालत भी कितनी दयनीय है? प्रधानमंत्नी बनते ही उन्हें भिक्षाटन के लिए विदेश जाना पड़ा है। पहले वे सऊदी अरब गए और अब उन्हें चीन जाना पड़ा है। यदि अगले दो माह में उसे अरबों रुपये की मदद नहीं मिली तो उसका आयात बंद हो सकता है। उसके रुपए की कीमत डॉलर के मुकाबले बराबर गिरती जा रही है। विदेशी कर्ज की ब्याज की किश्तें वह नहीं भर पा रहा है। बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती जा रही है।

ऐसी खतरनाक स्थिति पहले जब भी सामने आई, अमेरिका ने उसकी मदद के लिए अपना छाता तान दिया लेकिन इस बार डोनाल्ड ट्रम्प ने हाथ खींच लिए हैं। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से भी कर्ज मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में सऊदी अरब से 6 बिलियन डॉलर का कर्ज पाकर इमरान गदगद हैं। अब चीन में चार दिन का प्रवास निपटाकर उन्होंने 15 समझौतों पर दस्तखत किए हैं।

यों भी चीन अभी तक अपने इस परम मित्न देश को 60 बिलियन डॉलर की मदद कर चुका है। पाकिस्तान हथियार खरीदने पर बेशुमार पैसा खर्च करता है। उसने चीन से अपने आधे से ज्यादा हथियार खरीद डाले हैं। 

चीन का दावा है कि पाक से उसकी दोस्ती अटूट है लेकिन वह उसे भी ठगने से बाज नहीं आता। अपने कर्ज पर 15 से 18 प्रतिशत ब्याज लेता है। इमरान खान प्रधानमंत्नी बनने के पहले इस चीनी कर्ज का कड़ा विरोध करते थे। चीनी नेता शी ने उन्हें भरपूर मदद का आश्वासन दिया है जैसा कि वे मालदीव और श्रीलंका के नेताओं को दिया करते थे लेकिन इन दोनों समुद्री देशों को जल्दी ही चीन की चाल समझ में आ गई, वैसे ही पता नहीं पाकिस्तान कब समझेगा? 

चीन तभी तक पाकिस्तान को हथेली पर थामे हुआ है, जब तक कि भारत के साथ उसके रिश्ते खट्टे-मीठे हैं। भारत-चीन सद्भाव स्थापित हुआ नहीं कि पाकिस्तान को पता चलेगा कि उसकी फौलादी दोस्ती सूखे पत्तों की तरह झर गई है।

टॅग्स :चीनपाकिस्तानइमरान खानक्रिकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

विश्व अधिक खबरें

विश्वविदेशों में बसे भारतीय प्रवासियों को देश के प्रति पूरी तरह वफादार रहना चाहिए?, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा-संघ के मूल्यों को अपने तरीकों से आगे बढ़ाते हैं पीएम मोदी

विश्वनेपाल सरकारः बात का इतना बतंगड़ बनाने की जरूरत क्या है?

विश्वइजरायल-लेबनान वॉर पर ब्रेक, ट्रंप ने किया ऐलान, 3 हफ्तों के लिए बढ़ा सीजफायर; शांति वार्ता के संकेत

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'