लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: आसान नहीं डीपफेक को नियंत्रित करना

By शशांक द्विवेदी | Updated: November 17, 2023 15:01 IST

इस बीच इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को डीपफेक्स के दुरुपयोग होने पर अपनी एडवाइजरी में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट-2000 के सेक्शन 66डी का जिक्र करते हुए तत्काल कार्यवाही करने की बात कही है।

Open in App

पिछले दिनों अभिनेत्री रश्मि मंदाना का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें किसी और के चेहरे पर उनका चेहरा लगा दिया गया। वायरल वीडियो इंटरनेट मीडिया इंफ्लूएंसर जारा पटेल का था, जिसे एडिट करके उनके चेहरे को रश्मिका मंदाना के चेहरे से बदल दिया गया।

सबसे बड़ी बात यह है कि रश्मिका मंदाना के बाद अब इस वीडियो के सामने आने के बाद केंद्र सरकार हरकत में आ गई और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि डीपफेक वीडियो गलत सूचना का सबसे खतरनाक रूप हैं। फिलहाल प्रभावित लोगों को तुरंत एफआईआर दर्ज कराने को कहा है।

इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से टेक्नोलॉजी जिस तेजी से बदल रही है और दुनिया को जिस तेजी से प्रभावित कर रही है, वो हैरान करने वाला है। ऐसी कई चीजें, जिनके बारे में हम कभी सोच भी नहीं सकते थे, वो भी इस टेक्नोलॉजी के जरिए असलियत में सामने आ रही हैं।

डीपफेक में वीडियो कुछ इस तरह से तैयार का किए जाते हैं कि आवाज और हावभाव लिया बिल्कुल वास्तविक लगते हैं। यूट्यूब भी डीपफेक की शिकायत मिलने पर उसे हटा देता है, लेकिन इंटरनेट के इस युग में इसे पूरी तरह से रोकना मुश्किल है। असल में फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब या फिर जिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डीपफेक का सर्कुलेशन होता है।

इन कंपनियों को कानून की भाषा में इंटरमिडिएरी कहते हैं। भारत में आईटी एक्ट की धारा-79 के तहत उनको कानूनी छूट प्राप्त है इसलिए सेफ हार्बर की वजह से उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाता है। इस बीच इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को डीपफेक्स के दुरुपयोग होने पर अपनी एडवाइजरी में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट-2000 के सेक्शन 66डी का जिक्र करते हुए तत्काल कार्यवाही करने की बात कही है।

डीपफेक टेक्नोलॉजी का पिछले कुछ सालों में काफी गलत इस्तेमाल हुआ है। स्कैमर्स और साइबर क्रिमिनल इसका धड़ल्ले से दुरुपयोग कर रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा दुरुपयोग पोर्नोग्राफी यानी अश्लील वीडियो या तस्वीरों के तौर पर हो रहा है।

यही नहीं जानी-मानी हस्तियों की पहचान के साथ भी इस टेक्नालॉजी के जरिए खिलवाड़ हो रहा है फिर भी हम लोग अपनी तरफ से सावधानी रखकर इस गंभीर समस्या से बच सकतें हैं। 

टॅग्स :रश्मिका मंदानाTechnical Advisory CommitteeTechnical Education and Medical Education and Research
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीमुझे बहुत दुख और तकलीफ?, मां के ऑडियो को शेयर करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी रश्मिका मंदाना

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीRashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना संग विजय देवरकोंडा ने लिए सात फेरे?, आज सुबह 10:10 बजे शादी, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीVirosh Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने दी हल्दी समारोह की झलक?, मेहमानों के साथ होली है...

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की