लाइव न्यूज़ :

विशाला शर्मा का ब्लॉग: सत्य, प्रेम और करुणा के अधिष्ठाता गुरु नानक देव

By विशाला शर्मा | Updated: November 8, 2022 12:31 IST

गुरु नानक देव की वाणी ज्ञान, वैराग्य और भक्ति का अमृत मंथन है, जिसके माध्यम से उन्होंने नवीन एवं अनूठा धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक दर्शन विश्व को प्रदान किया।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्गुण ब्रह्म के उपासक गुरु नानक देव जी प्रत्येक व्यक्ति को सही धर्म का स्वरूप बताना चाहते थेगुरु नानक देव ने देशाटन और सत्संग के माध्यम से ज्ञान में वृद्धि करने का सिद्धांत प्रतिपादित कियागुरु नानक देव जी चिंतामुक्त रहकर कर्म करने हेतु सभी को प्रेरित करते हैं ‘नानक चिंता मत करो’

असहिष्णुता, अहंकार एवं नकारात्मकता को समाप्त कर सकारात्मकता का दीप प्रज्ज्वलित करने वाले संत परंपरा के दैदीप्यमान नक्षत्र, सत्य, प्रेम और करुणा के अधिष्ठाता सिखों के प्रथम गुरु नानक देव के अमृत संदेशों को गहरे तक जानने और जीवन का अंग बनाने की आवश्यकता है। गुरु नानक देव की वाणी ज्ञान, वैराग्य और भक्ति का अमृत मंथन है, जिसके माध्यम से उन्होंने नवीन एवं अनूठा धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक दर्शन विश्व को प्रदान किया।

गुरु नानक देव जी प्रत्येक व्यक्ति को सही धर्म का स्वरूप बताना चाहते थे। वे निर्गुण ब्रह्म के उपासक थे। उनका ईश्वर कबीर के ही समान अनाम, अनादि, अजन्मा, अपार, माया से परे अगम और अगोचर है। सर्वशक्तिमान स्वयंभू और आनंदमय है। वह सत्य, सुंदर और कण-कण में व्याप्त है। गुरु नानक देव ने आजीवन देशाटन और सत्संग के माध्यम से ज्ञान वृद्धि करने वाले समन्वय के सिद्धांत को प्रतिपादित किया।

उन्होंने दूरदर्शिता के साथ संतों को अपनी वाणी के माध्यम से एकत्रित करने का अथक प्रयास भी किया। नानक ने जातिगत अहंकार के मिथ्याभिमान को हटाया। यह कार्य समाज में घुन की तरह लगा था। उन्होंने उस समाज की नींव डाली जहां ऊंच-नीच, अमीर गरीब के बीच कोई खाई नहीं हो। सभी परमात्मा के बनाए मनुष्य हैं और सभी को सम्मानपूर्ण मर्यादायुक्त जीवन बिताने का अधिकार मिलना चाहिए।

सभी को अपने हाथों से मेहनत कर, लोभ का त्याग कर एवं न्यायोचित साधनों से धन का अर्जन करना चाहिए। अपने जीवन में कभी भी किसी के हक को नहीं छीनना चाहिए। गुरु नानक देव जी चिंतामुक्त रहकर कर्म करने हेतु सभी को प्रेरित करते हैं ‘नानक चिंता मत करो’। मन की पवित्रता से जुड़ा उनका दर्शन विश्व बंधुत्व का संदेश देता है जो विभिन्न धर्मों, संप्रदायों, आध्यात्मिक परंपराओं को एक माला में पिरोकर शांति के मार्ग को प्रशस्त करता है। जीवन में अहंकार को त्याग कर विनम्र हो सेवाभाव से जीवन गुजारना चाहिए।

गुरु नानक देव सदैव कहते थे कि संसार से पार जाने के लिए गुरु की आवश्यकता होती है और बिना गुरु के किसी को राह नहीं मिलती। ‘नानक भव जल पार परै जो गावै प्रभु के गीत’, उन्होंने इस बात की प्रतिष्ठा करते हुए यह विश्वास दिलाया कि पूरा विश्व एक परिवार है।

इस संसार में प्रेम का कोई पर्याय नहीं है। प्रेम में उस परम तत्व की खोज ही ईश्वर है। उस परमात्मा का जन्म आपके भीतर तभी होगा, जब आप अहंकार को छोड़ देंगे। ऐसी कई विलक्षण अवधारणाएं हैं, जिनके माध्यम से गुरु नानक देव जी युग को नई चेतना देने का प्रयास करते हैं। गुरु नानक देव सच्चे अर्थों में एक युग प्रवर्तक लोकनायक होने के साथ-साथ क्रांतिकारी वैचारिक प्रवर्तक थे।

टॅग्स :गुरु नानकगुरु पूर्णिमासिखSikh Guru
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्वUS: कैलिफोर्निया में बुजुर्ग सिख की अपहरण कर हत्या, पुलिस ने कहा- 'गलती से शख्स हुआ टारगेट'

भारत1984 Anti-Sikh Riots: सज्जन कुमार को दिल्ली की कोर्ट ने किया बरी, विकासपुरी, जनकपुरी हिंसा मामले में लगे थे आरोप

भारतप्रकाश पर्व पर पीएम मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह को किया नमन, कहा- 'वो साहस, करुणा और त्याग के प्रतीक'

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग