लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन का शिकार होती महिलाएं 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 2, 2025 07:25 IST

उद्योगों के सुरक्षा मानकों में सुधार, प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था की मजबूती और जलवायु नीति में महिलाओं की प्राथमिक भागीदारी अभी भी देश की अनकही जरूरत है.

Open in App

कुमार सिद्धार्थ

जलवायु परिवर्तन ने भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया है, और इसका सीधा बोझ महिलाओं पर पड़ा है. सूखे के कारण कई राज्यों में महिलाओं को पानी लाने के लिए तीन से छह किमी रोज चलना पड़ता है. तापमान बढ़ने से यह यात्रा और कठिन हो गई है. दूसरी ओर, असम, बिहार, उत्तराखंड जैसे राज्यों में बाढ़ के दौरान राहत शिविरों में महिलाओं के लिए साफ-सफाई, सुरक्षित शौचालय और सेनेटरी सुविधाओं का अभाव उन्हें दोहरी त्रासदी में धकेलता है.

इन सबके बीच 2-3 दिसंबर की रात हमें एक और गहरी चोट की याद दिलाता है, भोपाल गैस त्रासदी की. 1984 की उस आधी रात को यूनियन कार्बाइड के प्लांट से रिसी मिथाइल आइसोसायनेट गैस ने हजारों लोगों की जान ले ली और लाखों को स्थायी बीमारी की तरफ धकेल दिया.

यह आधुनिक औद्योगिक विकास की सबसे कड़वी सीख थी, जिसने बताया कि जब निगरानी, नीति और सुरक्षा कमजोर हों, तो सबसे बड़ी मार आम लोगों पर पड़ती है और सबसे अधिक महिलाओं पर. क्योंकि संकट आने पर वे बच्चे, बुजुर्ग और परिवार के बाकी सदस्यों को संभालने में स्वयं को सबसे अंत में बचा पाती हैं.

आज भी गैस प्रभावित इलाकों में महिलाएं सांस की बीमारी, प्रजनन विकार, हार्मोनल असंतुलन और हड्डियों की दुर्बलता जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं. कई ने बार-बार गर्भपात, बांझपन और दीर्घकालिक मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना किया है. भोपाल की महिलाएं अक्सर कहती हैं यह त्रासदी एक रात की नहीं थी, यह 40 वर्षों से जारी धीमा जहर है जिसने पीढ़ियों को प्रभावित किया है.

भोपाल की बरसी हर साल एक सवाल उठाती है क्या हमने इस त्रासदी से कुछ सीखा? अगर सीखा होता तो आज भी हमारे शहरों की हवा इतनी जहरीली न होती, नदियों में औद्योगिक कचरा न बहता, ग्रामीण इलाकों में महिलाएं जलसंकट के बीच घंटों भटकती न फिरतीं और जलवायु परिवर्तन को लेकर हमारी तैयारियां कागजों से आगे बढ़ चुकी होतीं. उद्योगों के सुरक्षा मानकों में सुधार, प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था की मजबूती और जलवायु नीति में महिलाओं की प्राथमिक भागीदारी अभी भी देश की अनकही जरूरत है.

पूरी दुनिया को यह समझना होगा कि आधी आबादी को केंद्र में रखे बिना न जलवायु नीति प्रभावी हो सकती है, न पुनर्वास योजनाएं, न औद्योगिक विकास और न ही सुरक्षित भविष्य की परिकल्पना.

टॅग्स :महिलाभारतउत्तराखण्डबिहारबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़