लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः पंजाब में आम आदमी पार्टी का जलवा

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: December 29, 2021 13:55 IST

भाजपा के दिग्गजों की मात ने यह संकेत भी दे दिया कि पता नहीं भाजपा और अमरिंदर सिंह का मेलजोल भी कामयाब होगा या नहीं?

Open in App

चंडीगढ़ के नगर-निगम के चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिली सीटों ने देश के बड़े राजनीतिक दलों को एक धक्का-सा लगा दिया है। नगर निगम के चुनावों में कांग्रेसी आशा कर रहे थे कि उन्हें सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी और महापौर उनका ही बनेगा। ऐसा वे इसलिए सोच रहे थे कि किसान आंदोलन की वजह से भाजपा के वोट तो कटेंगे ही, चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बन जाने के कारण अनुसूचित सीटें तो मिल ही जाएंगी। कांग्रेस की सीटें 2016 में चार थीं। वे आठ जरूर हो गईं लेकिन उनका वोट 38 प्रतिशत से घटकर 29 प्रतिशत रह गया। इसी प्रकार भाजपा सोच रही थी कि किसान आंदोलन वापस ले लेने का फायदा उसे मिलेगा और हिंदू वोट उसे थोक में मिलेगा ही। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम को भी वह खूब भुनाएगी। स्थानीय चुनाव में पार्टी का रंग जमाने में केंद्रीय नेताओं ने भी पूरा जोर लगा दिया लेकिन हुआ क्या? 2016 में भाजपा की 20 सीटें थीं। उसकी बस 12 रह गईं। वर्तमान महापौर और कई पूर्व महापौर हार गए। कुछ उम्मीदवार एकदम मामूली वोटों से जीते। प्रदेशाध्यक्ष का वार्ड हाथ से खिसक गया और सबसे बड़ा धक्का यह लगा कि 2016 में प्राप्त 46 प्रतिशत वोट घटकर 29 प्रतिशत रह गए। भाजपा के दिग्गजों की मात ने यह संकेत भी दे दिया कि पता नहीं भाजपा और अमरिंदर सिंह का मेलजोल भी कामयाब होगा या नहीं? जहां तक आम आदमी पार्टी का सवाल है, पंजाब विधानसभा में उसके 14 विधायक हैं लेकिन चंडीगढ़ नगर निगम में तो उसके पार्षदों की संख्या शून्य थी और 0 से 14 पर पहुंचना तो आसमानी छलांग के बराबर है। यह ठीक है कि आप के नेता अरविंद केजरीवाल दिल्ली में लोक-सेवा के जैसे अभियान चला रहे हैं और उनका जैसा धुआंधार प्रचार टीवी चैनलों और अखबारों में हो रहा है, उसका असर इस चंडीगढ़-चुनाव पर तो पड़ा ही है, खुद केजरीवाल और उनके विधायकों ने भी चंडीगढ़ को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था। उन्हें स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। उसमें कुछ सीटें कम रह गईं लेकिन उन्होंने सभी पार्टियों के होश फाख्ता कर दिए हैं। उन्हें कुल 27 प्रतिशत वोट मिले हैं, जो कि कांग्रेस और भाजपा से थोड़े से ही कम हैं। दूसरे शब्दों में तीनों प्रमुख पार्टियां वोटों के हिसाब से लगभग बराबरी के स्तर पर हैं। अकाली पार्टी तो एकदम पिछड़ गई है। हो सकता है कि आप और कांग्रेस मिलकर अपना महापौर बिठा लें लेकिन आप की असाधारण बढ़त के बावजूद यह कहना आसान नहीं है कि पंजाब में अगली सरकार किस पार्टी की बनेगी। लेकिन चंडीगढ़ ने आम आदमी पार्टी का जलवा जमा दिया है, इसमें शक नहीं है।

टॅग्स :Aam Aadmi PartyPunjabकांग्रेसअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंगठन की मजबूती पर चर्चा नहीं करती कांग्रेस

क्रिकेटटी20 विश्व कप से पहले अभिषेक शर्मा तूफान?, 60 मिनट में 45 छक्के मारे, लाल मिट्टी की पिच में दिखाया जलवा, वीडियो

भारतबीएमसी चुनाव 2026ः कुल 227 सीट?, भाजपा 128 और एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना 79 सीट पर चुनाव लड़ेगी, शेष 20 सीटों पर बातचीत जारी

भारतकांग्रेस, राष्ट्रीय समाज पक्ष, आरपीआई 165 और वीबीए 62 सीट पर चुनाव लड़ेगी, 227 सीटों पर बंटवारा, शरद पवार-उद्धव ठाकरे से अलग राहुल गांधी

भारतबिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुर्सी से बेदखल करने की तैयारी?, रालोमो में बगावत, उपेंद्र कुशवाहा से नाराज 4 में से 3 विधायक, राजद-भाजपा में वार?

भारत अधिक खबरें

भारतBMC Elections 2026: अजित पवार की NCP अकेले लड़ेगी चुनाव, 37 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, लिस्ट में नवाब मलिक के परिवार के 3 सदस्य शामिल

भारत2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

भारतNew Year Party 2026: न्यू ईयर की पार्टी करने के लिए ये 6 जगहें बेस्ट, जानें एंट्री फीस और टाइमिंग

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

भारतगांधी और नेहरू का भारत लिंचिस्तान में तब्दील होता जा रहा?, महबूबा मुफ्ती के बिगड़े बोल, कहा-जम्मू कश्मीर के लोग एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं, वीडियो