लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: आतंकियों की कायराना हरकत

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: October 31, 2019 06:09 IST

यूरोपीय सांसदों के कश्मीर-भ्रमण के समाचार अखबारों के पिछले पृष्ठों पर सरक गए. जो लोग मारे गए, वे कौन थे? वे सब पश्चिम बंगाल के नागरिक थे और रोजी-रोटी कमाने कश्मीर आए थे.

Open in App

कश्मीर के हाल देखने के लिए मंगलवार को इधर 23 यूरोपीय सांसद श्रीनगर पहुंचे और उधर कुलगाम में आतंकवादियों ने पांच निरीह मजदूरों की हत्या कर दी. हत्यांकाड की इस खबर के आगे मोदी की सऊदी अरब की यात्रा और बगदादी की हत्या की खबर भी फीकी पड़ गई.

यूरोपीय सांसदों के कश्मीर-भ्रमण के समाचार अखबारों के पिछले पृष्ठों पर सरक गए. जो लोग मारे गए, वे कौन थे? वे सब पश्चिम बंगाल के नागरिक थे और रोजी-रोटी कमाने कश्मीर आए थे. पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के निवासी इन मजदूरों का राजनीति से क्या लेना-देना लेकिन आतंकवादियों ने इन्हें मार गिराया. यह कौन सी बहादुरी है ? यह तो शुद्ध कायरता है. निहत्थे मजदूरों को मारनेवालों को नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी.

 इन हत्यारों को आप क्या कहेंगे ? क्या वे जिहादी हैं ? उन्हें पता नहीं कि उनकी यह हरकत, यह बेवजह  की हिंसा किसी भी कायराना हरकत से कम नहीं है. ये दहशतगर्द लोग कश्मीरी आवाम के घोर शत्रु हैं. कश्मीर के हालात धीरे-धीरे ठीक हो रहे थे लेकिन अब सरकार को भी सोचना पड़ेगा कि सारे प्रतिबंध इतनी जल्दी हटा लेना ठीक है या नहीं ?

ये आतंकवादी समझ रहे हैं कि ये हत्याएं करके वे कश्मीर आए यूरोपीय सांसदों को भारत के दावों के बारे में एक निषेधात्मक संदेश दे सकेंगे लेकिन कश्मीर में उनकी (यूरोपीय सांसदों) उपस्थिति में ये हिंसा आतंकियों के क्रूर चेहरे को सामने लाती है.

यूरोपीय सांसदों से उम्मीद थी कि वे कश्मीर के हालात के बारे में अपनी निष्पक्ष और निडर राय देंगे लेकिन अब जरा सोचिए कि इन हत्याओं का उनके मन पर क्या असर पड़ेगा. मैं पहले भी लिख चुका हूं कि यदि कश्मीरी लोग शांति और सद्भावना का रास्ता पकड़ेंगे तो भारत के करोड़ों लोग उनके अधिकारों, सुविधाओं और सम्मान के लिए जी-जान लगा देंगे. वरना कश्मीर का यह संकट बढ़ता ही चला जाएगा और उसका मामला उलझता ही चला जाएगा. 

टॅग्स :आतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भारत‘लोकमत सुर ज्योत्सना’ राष्ट्रीय संगीत अवार्ड समारोह से दिल्ली मंत्रमुग्ध, पद्मश्री कैलाश खेर के गीतों से सजी शाम में दिग्गज गायकों का सम्मान

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर