लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: पिता की संपत्ति में बेटियां हकदार, लेकिन मुश्किलें अनेक हैं

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: August 14, 2020 13:42 IST

सुप्रीम कोर्ट ने बेटियों को अपने पिता की संपत्ति में बराबरी का हकदार बना दिया है, लेकिन इसके बावजूद अनेक मुश्किलें हैं।

Open in App

सर्वोच्च न्यायालय के ताजा फैसले ने देश की बेटियों को अपने पिता की संपत्ति में बराबरी का हकदार बना दिया है. पहले भी बेटियों को अपनी पैतृक संपत्ति का अधिकार दिया गया था, लेकिन उसमें कई किंतु-परंतु लग रहे थे.

हिंदू कानून में यह माना जाता रहा है कि बेटी का ज्यों ही विवाह हुआ, वह पराई बन जाती है. मां-बाप की संपत्ति में उसका कोई अधिकार नहीं रहता. पीहर के मामलों में उसका कोई दखल नहीं होता. लेकिन अब पैतृक संपत्ति में बेटियों का अधिकार बेटों के बराबर ही होगा.

यह फैसला नर-नारी समता का संदेशवाहक है. यह स्त्रियों के सम्मान और सुविधाओं की रक्षा करेगा. उनका आत्मविश्वास बढ़ाएगा. इस फैसले का सबसे बड़ा संदेश तो यह है कि यदि हिंदू कानून में सुधार हो सकता है तो अन्य धर्मो के कानूनों में सुधार क्यों नहीं हो सकता? सारे कानूनों पर देश में खुली बहस चले ताकि समान नागरिक संहिता का मार्ग प्रशस्त हो.

यह ऐतिहासिक फैसला कई नए प्रश्नों को भी जन्म देगा. जैसे पिता की संपत्ति पर तो उसकी संतान का बराबर अधिकार होगा लेकिन क्या यह नियम माता की संपत्ति पर भी लागू होगा? आजकल कई लोग कई-कई कारणों से अपनी संपत्तियां अपने नाम पर रखने की बजाय अपनी पत्नी के नाम करवा देते हैं. क्या ऐसी संपत्तियों पर भी अदालत का यह नया नियम लागू होगा? क्या सचमुच सभी बहनें अपने भाइयों से अब पैतृक-संपत्ति देने का आग्रह करेंगी? 

क्या वे अदालतों की शरण लेंगी? यदि हां, तो यह निश्चित जानिए कि देश की अदालतों में हर साल लाखों मामले बढ़ते चले जाएंगे. यदि बहनें अपने भाइयों से संपत्ति के बंटवारे का आग्रह नहीं भी करें तो भी उनके पति और उनके बच्चे ऐसा कर सकते हैं. दूसरे शब्दों में यह नया अदालती फैसला पारिवारिक झगड़ों की सबसे बड़ी जड़ बन सकता है. क्या हमारी न्यायप्रणाली में इतनी क्षमता है कि इन मुकदमों को वह साल-छह महीने में निपटा सके?

इन मुकदमों के चलते-चलते पीढ़ियां निकल जाएंगी. बेटियों का पीहर से कोई औपचारिक आर्थिक संबंध नहीं रहे, शायद इसीलिए दहेज-प्रथा भी चली थी. दहेज-प्रथा तो अभी भी मजबूत है लेकिन अब राखी का क्या होगा? मुकदमा करने वाली बहन से क्या कोई भाई राखी बंधवाएगा?

भाई यह दावा कर सकता है कि पिता के संपत्ति-निर्माण में उसकी अपनी भूमिका सर्वाधिक रही है, उसमें बहन या बहनोई दखलंदाजी क्यों करें? इस समस्या का तोड़ यह भी निकाला जाएगा कि पिता अपनी संपत्तियां अपने नाम करवाने की बजाय पहले दिन से ही अपने बेटों के नाम करवाने लगेंगे. यह ऐसा ही नहीं हो जाएगा कि तू डाल-डाल तो हम पात-पात!

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारत अधिक खबरें

भारतपीएम मोदी ने जनगणना 2027 में जन-भागीदारी पर दिया जोर, जानिए 'मन की बात' के संबोधन की बड़ी बातें

भारतIGI एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले इंजन में लगी आग, दिल्ली-ज्यूरिख जाने वाली स्विस फ्लाइट के 6 यात्री घायल

भारतकौन थे रघु राय?, 1984 भोपाल गैस त्रासदी की वो तस्वीरें?

भारतPM मोदी ने की ट्रंप पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा, बोले- 'लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं'

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी