लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः अयोध्या मामले पर भाजपा पर भारी शिवसेना

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: November 24, 2018 23:08 IST

6 दिसंबर 1992 को रविवार था. उस दिन दोनों ने मुझसे कई बार फोन पर बात की थी. अब भी भाजपा के योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्नी हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नाईक राज्यपाल हैं. 

Open in App

अयोध्या अब 26 साल बाद फिर खबरों में है. इस बार वहां दो लाख से भी ज्यादा भक्तों के इकट्ठा होने का अंदाजा है. उन्हें संभालने के लिए 70 हजार सिपाहियों को उत्तर प्रदेश सरकार ने तैनात कर दिया है. इतना डर इसलिए पैदा हुआ है कि इस प्रदर्शन का आयोजन शिवसेना ने किया है. 1992 में जब मस्जिद गिरी थी, तब भी उ.प्र. में कल्याण सिंह की भाजपा सरकार थी और आंध्र के समाजवादी नेता सत्यनारायण रेड्डी राज्यपाल थे.

6 दिसंबर 1992 को रविवार था. उस दिन दोनों ने मुझसे कई बार फोन पर बात की थी. अब भी भाजपा के योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्नी हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नाईक राज्यपाल हैं. 

राम मंदिर के मुद्दे को शिवसेना भाजपा के हाथ से छीन लेना चाहती है. वह मोदी सरकार को कोस रही है कि राम मंदिर के सवाल पर वह चार साल से खर्राटे भर रही है. शिवसेना और विश्व हिंदू परिषद अब सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहती हैं और यही भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती है.

यदि शिवसैनिकों ने मंदिर बनाना शुरू कर दिया तो सरकार उसे रोकेगी कैसे? यदि वह नहीं रोकेगी तो राम मंदिर का ताज शिवसेना के मस्तक पर सुशोभित हो जाएगा. भाजपा हाथ मलती रह जाएगी और दांत पीसती रह जाएगी. 2019 का चुनाव जीतने का आखिरी पासा भी हाथ से फिसल जाएगा. यदि सरकार मूक-दर्शक बनी रही तो उसका सरकार कहलाना ही खटाई में पड़ जाएगा.

मैं चाहता हूं कि सरकार और अदालत दोनों की इज्जत बची रहे और राम मंदिर भी बन जाए. इसका एक ही तरीका है. अदालत के तीन याचिकाकर्ताओं को एक जगह बिठाकर उन्हें मनाया जाए. वे मुकदमा वापस लें. 1993 में नरसिंहराव ने जो अध्यादेश जारी किया था, उसके मुताबिक 70 एकड़ जमीन में अत्यंत भव्य राम मंदिर बने और उसके साथ-साथ वहां दुनिया के सभी प्रमुख धर्मो के पूजा-स्थल बनें. सर्वधर्म संग्रहालय, धर्मशाला, सभागार और अतिथिशाला भी बने. मस्जिद भी बने. यह समाधान भारतीय समाधान है.

टॅग्स :अयोध्याराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भारत‘लोकमत सुर ज्योत्सना’ राष्ट्रीय संगीत अवार्ड समारोह से दिल्ली मंत्रमुग्ध, पद्मश्री कैलाश खेर के गीतों से सजी शाम में दिग्गज गायकों का सम्मान

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर