लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः नेताओं को सुप्रीम कोर्ट का सबक 

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: February 10, 2019 06:57 IST

यदि विधायकों से वसूली होगी तो मायावती का बोझ भी जरा हल्का हो जाएगा. हमारे जनप्रतिनिधियों को बताया जाए कि राजनीति एक सेवाधाम है. 

Open in App

सर्वोच्च न्यायालय ने दो नेताओं को कल करारे झटके दिए हैं. एक उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्नी मायावती को और दूसरा बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्नी तेजस्वी यादव को. तेजस्वी से अदालत ने पटना का वह बंगला खाली करवा लिया है, जिसे अपनी सरकार हटने के बावजूद वे कब्जाए हुए थे. उन पर 50000 रु. जुर्माना भी ठोंका गया है. मायावती के खिलाफ 10 साल से चल रहे एक मुकदमे में सर्वोच्च न्यायालय ने कुछ सख्त टिप्पणियां की हैं.

उसने कहा है कि  उन सब मूर्तियों का पैसा क्यों नहीं वसूला जाए, जो उन्होंने अपनी और अपने नेता कांशीराम आदि की मूर्तियां लगवाने पर खर्च किया है. 

याचिका दायर करनेवाले का अंदाज है कि इन मूर्तियों पर 2000 करोड़ रु. खर्च हुआ है. यह पैसा सरकारी है. जनता का है. लखनऊ और नोएडा में लगी इन मूर्तियों के साथ-साथ मायावती ने अपनी बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिह्न् ‘हाथी’ के भी दर्जनों पुतले खड़े करवा दिए. मायावती की अपनी मूर्ति और इन पत्थर के हाथियों को चुनावों के दौरान चुनाव आयोग ने कपड़े से ढंकवा दिया था. अखिलेश यादव सरकार की तरफ से भी इस मूर्ति-कांड में हुए भ्रष्टाचार को लेकर अदालत के दरवाजे खटखटाए गए थे. 

इस मामले पर 2 अप्रैल को अदालत दुबारा बहस करेगी. हो सकता है कि वह मायावती को कुछ ढील दे दे, क्योंकि मायावती ने इस खर्च को विधानसभा से पास करवा लिया था. मेरा कहना यह है कि इस मामले में अदालत ढील देने की बजाय नेताओं को जमकर कस डाले. जिन विधायकों ने इस फिजूलखर्च के समर्थन में हाथ उठाए थे, उनसे भी पैसे वसूल किए जाएं. उनकी पेंशन रोक दी जाए. यदि विधायकों से वसूली होगी तो मायावती का बोझ भी जरा हल्का हो जाएगा. हमारे जनप्रतिनिधियों को बताया जाए कि राजनीति एक सेवाधाम है. 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'गवर्नर BJP के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं', कपिल सिब्बल का बड़ा आरोप

भारतकॉर्पोरेट गवर्नेंस में निर्णायक बदलाव: भारतीय न्याय प्रणाली ने बढ़ाई जवाबदेही की रफ्तार

भारतटीएमसी के मुंह से धर्म की बात शोभा नहीं?, अधीर रंजन चौधरी ने कहा-पुलिस और TMC के गुंडे ने 15 साल से पश्चिम बंगाल में क्या गदर काटे हैं?, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल मतगणनाः उच्चतम न्यायालय ने हस्तक्षेप करने से किया इनकार, अमित मालवीय ने कहा-एक और दिन ममता बनर्जी के लिए एक और न्यायिक हार

भारतक्यों नहीं मतगणना में केंद्रीय कर्मचारी हो सकते?, सीएम ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को सुप्रीम झटका?, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की दलीलें बेकार?

भारत अधिक खबरें

भारतअखिलेश-ममता मुलाकात पर BJP का तंज, समिक भट्टाचार्य बोले, 'शून्य प्लस शून्य बराबर शून्य'

भारत'दीदी, आप हारी नहीं हैं': पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली करारी हार के बाद अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से मुलाक़ात की

भारतबिहार के नवादा जिले में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ 5 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के परिवार से मांगे 10 हजार रुपये

भारतबंगाल में राष्ट्रपति शासन जैसा माहौल बनाया जा रहा, 100 दिन में सुधारेंगे कानून-व्यवस्था, देबाशीष धर का बड़ा दावा

भारत'उन्हें इसलिए मारा गया क्योंकि मैंने ममता को हराया...': पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या पर सुवेंदु अधिकारी बोले