लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: जाधव को रिहा करे पाकिस्तान

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: July 19, 2019 05:59 IST

भारत कह रहा है कि 16 में से 15 जजों ने जाधव के मुकदमे को फिर से चलाने और उसे भारतीय वकीलों की मदद लेने का अधिकार देकर पाकिस्तान के मुंह पर करारा तमाचा लगाया है और पाकिस्तान कह रहा है कि अदालत ने भारत की इस मांग को खारिज कर दिया है कि जाधव को वह निर्दोष माने और उसे रिहा करे. अदालत ने जाधव की सजा पर पुनर्विचार करने को कहा है. पाकिस्तान उसका स्वागत करता है. 

Open in App

हेग के अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के जजों ने अपनी जिंदगी में कुलभूषण जाधव के मामले जैसा फैसला कभी नहीं दिया होगा. इस फैसले का सबसे बड़ा चमत्कार यह है कि वादी और प्रतिवादी दोनों ही जश्न मना रहे हैं.

भारत कह रहा है कि 16 में से 15 जजों ने जाधव के मुकदमे को फिर से चलाने और उसे भारतीय वकीलों की मदद लेने का अधिकार देकर पाकिस्तान के मुंह पर करारा तमाचा लगाया है और पाकिस्तान कह रहा है कि अदालत ने भारत की इस मांग को खारिज कर दिया है कि जाधव को वह निर्दोष माने और उसे रिहा करे. अदालत ने जाधव की सजा पर पुनर्विचार करने को कहा है. पाकिस्तान उसका स्वागत करता है. 

अगर पाकिस्तानी लोग इस फैसले पर जश्न मना रहे हैं तो भारत में भी लोग खुश हैं कि कुलभूषण जाधव की जान बच गई. वह बचेगी या नहीं, यह तो पाक की अदालत तय करेगी लेकिन अब पाकिस्तान की फौजी या नागरिक अदालत अपनी मनमानी नहीं कर सकती. उसे भारतीय वकीलों के लिए भी अपने दरवाजे खोलने होंगे.

पाकिस्तान ने जाधव पर एकतरफा फैसला सुनाकर अंतर्राष्ट्रीय अदालत के सामने अपनी नाक नीची कर ली. उसके मृत्युदंड के फैसले पर पुनर्विचार की बात कहकर हेग की अदालत ने पाक को परेशानी में डाल दिया है.

पाकिस्तान को इस बात की तकलीफ जरूर होगी कि इस मामले में अमेरिका और चीन ने भी उसका साथ नहीं दिया. उनके जजों ने भी पाक की आलोचना की है कि उसने जाधव के मामले में वियना संधि या अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का उल्लंघन किया है.

अब यदि जाधव पर दुबारा मुकदमा चलाकर पाकिस्तान उसे फांसी देना चाहेगा तो वह आसान नहीं होगा. बेहतर यही होगा कि इमरान खान गहरी समझदारी का परिचय दें. जैसे उन्होंने भारतीय पायलट अभिनंदन को रिहा किया, वैसे ही वे जाधव को रिहा कर दें. इस काम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और भारत-पाक संवाद का रास्ता खुलेगा. ऐसा होने पर जाधव के मामले में भारत और पाकिस्तान दोनों ही जीतेंगे.

टॅग्स :कुलभूषण जाधवपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन