लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: कोरोना के तीसरे हमले से निपटने की तैयारी जरूरी, मनोबल भी बुलंद रखना होगा

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: May 18, 2021 09:54 IST

कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बरकरार है. भारत के लिए महामारी की दूसरी लहर परेशानियों भरी रही. ऐसे में देश को तीसरे लहर से सावधान रहने की अभी से जरूरत है.

Open in App

अमेरिका जैसे कुछ देशों में लोग मुखपट्टी लगाए बिना इस बेफिक्री में घूम रहे हैं, जैसे कि कोरोना की महामारी खत्म हो चुकी है. उन्होंने दो टीके क्या लगवा लिए, सोचते हैं कि अब उन्हें कोई खतरा नहीं है. लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टी.ए. ग्रेब्रोसिस ने सारी दुनिया को अभी से चेता दिया है. 

उनका कहना है कि यह दूसरा साल, कोविड-19 का, पिछले साल से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है. उनका कहना है कि कोविड का नया वेरिएंट बहुत तेजी से फैलता है.

यह तो फैल ही सकता है लेकिन मुझे यह डर भी लगता है कि भारत की तरह अफ्रीका और एशिया के गांवों में यह नया संक्रमण फैल गया तो क्या होगा? हमारे गांवों में रहनेवाले करोड़ों लोग भगवान भरोसे हो जाएंगे. न उनके पास दवा है, न डॉक्टर है और न ही अस्पताल. उनके पास इतने पैसे भी नहीं हैं कि वे शहरों में आकर अपना इलाज करवा सकें. 

इस समय भारत में 18 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है लेकिन अगर कोरोना का तीसरा हमला हो गया तो क्या पता कि अकेला भारत ही दुनिया का सबसे अधिक दु:खी देश बन जाए. भारत अपने भोलेपन पर शायद खुद पछताए. उसने छह करोड़ से ज्यादा टीके दुनिया के दर्जनों देशों को बांट दिए जबकि अब भी कई देशों के पास करोड़ों टीकों का भंडार भरा हुआ है लेकिन वे उन्हें भारत को देने में आनाकानी कर रहे हैं. 

रूस जैसे देश दे रहे हैं लेकिन जो टीका भारत में 100-150 रु . का बनता है, उसे वह हजार रु. में बेच रहा है. यह भी कितना विचित्र है कि भारत की कुछ कंपनियां, जो रेमडेसिवीर इंजेक्शन बनाती हैं, सिर्फ निर्यात के लिए, उनको अभी तक भारत सरकार ने देश के अंदर इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी है. 

लाखों इंजेक्शन मुंबई हवाई अड्डे पर पड़े धूल खा रहे हैं. यह ठीक है कि दुनिया के कई छोटे-मोटे देश भारत को ऑक्सीजन-यंत्र, दवाइयां, कोरोना-किट आदि भेंट कर रहे हैं लेकिन वे यह क्यों नहीं सोचते कि भारत के बुजुर्गो को टीके सबसे पहले लगने चाहिए. 

उन देशों के बच्चों और नौजवानों को उतना खतरा नहीं है, जितना भारत के बुजुर्गो को है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया के देशों से अपील की है कि वे फ्रांस और स्वीडन का अनुकरण करें, जिन्होंने अपने वरिष्ठ नागरिकों को टीके लगाने के बाद उन्हें अन्य देशों के जरूरतमंदों को उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया है. 

जो भी हो, भारत के 140 करोड़ लोगों को अपनी कमर कसनी होगी. अगर तीसरा हमला हुआ तो उसका मुकाबला भी डट कर करना होगा. टीका, इंजेक्शन, ऑक्सीजन वगैरह तो जुटाएं ही,  मुखपट्टी, शारीरिक दूरी, प्राणायाम, काढ़ा, घरेलू इलाज के साथ अपना मनोबल बुलंद रखा जाए.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में