लाइव न्यूज़ :

प्रदूषित हवा का मसला केवल दिल्ली का नहीं है...!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 20, 2025 08:04 IST

बल्कि आंकड़े तो ये कहते हैं कि गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद, भिवाड़ी और नोएडा दिल्ली के 80 किलोमीटर के दायरे में ही हैं.

Open in App

दिल्ली में प्रदूषित हवा को लेकर इस वक्त कोहराम मचा हुआ है. मचना भी चाहिए क्योंकि यह आम आदमी की जिंदगी से जुड़ा हुआ मसला है. बड़ी संख्या में लोग सांस की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं लेकिन एक सवाल यह भी है कि क्या प्रदूषित हवा का मसला केवल दिल्ली का है? बाकी सारे शहर ठीक हालत में हैं? आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली की हालत ज्यादा बुरी है लेकिन उससे सटे इलाके, नेशनल कैपिटल रीजन, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम की हालत भी कम खराब नहीं है. बल्कि आंकड़े तो ये कहते हैं कि गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद, भिवाड़ी और नोएडा दिल्ली के 80 किलोमीटर के दायरे में ही हैं.

यानी इस 80 किलोमीटर के दायरे की हवा सबसे खराब है. वैसे समय-समय पर लखनऊ, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज, कानपुर, पटना, मुजफ्फरपुर और यहां तक कि चंडीगढ़, जयपुर, मुंबई, कोलकाता, नागपुर, बेंगलुरु में भी वायु प्रदूषण का मामला उठता रहा है. हालांकि इन शहरों में स्थिति उतनी खराब नहीं है कि हो-हल्ला मच जाए. मगर सवाल पैदा होता है कि यदि इन पर ध्यान नहीं दिया गया तो क्या आने वाले समय में इन शहरों की हालत भी दिल्ली जैसी नहीं हो जाएगी?

क्या हमारे पास कोई दीर्घकालिक योजना है? हकीकत यह है कि इस संकट के प्रति हमारी सरकारों ने उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाया है. क्योंकि वायु प्रदूषण की यह स्थिति कोई अचानक पैदा नहीं हो गई है. 2018 में ग्रीनपीस नाम की पर्यावरण संस्था ने एक सर्वे करवाया और उस वक्त ग्रीनपीस ने बताया था कि दुनिया के 30 प्रदूषित शहरों में 22 भारत के थे! क्या उसी समय हमारी व्यवस्था को चाक-चौबंद नहीं हो जाना चाहिए था?

संभव है कि कागजों पर कुछ योजना बनी भी हो और सफलता की कुछ कहानियां दर्ज भी की गई हों लेकिन वास्तविकता तो यही है कि हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं. वायु प्रदूषण का असर क्या होता है, यह विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट से समझा जा सकता है. यह रिपोर्ट बताती है कि दिल्ली में जो स्मॉग अभी मौजूद है, उससे फेफड़े तो खराब होते ही हैं, फेफड़ों का कैंसर तक हो जाता है. इसके अलावा दिल का दौड़ा पड़ने, मधुमेह की स्थिति और खराब होने की आशंका भी बढ़ जाती है. दुनिया में करीब 70 लाख लोग हर साल ऐसी स्थिति से मौत के शिकार हो जाते हैं. अभी दिल्ली की हालत खराब हुई है तो सरकार ने तात्कालिक रूप से कुछ कदम उठाए हैं.

वाहनों का कार्बन उत्सर्जन कम हो, इसके लिए कार्यालयों में 50 प्रतिशत लोगों को घर से काम करने का आदेश जारी किया है. प्रदूषण मानक-06 से नीचे के वाहनों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है. निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है ताकि धूलकण न उड़ें लेकिन निर्माण कार्य कब तक रोकेंगे? जो मजदूर निर्माण कार्यों में लगे हुए हैं, उनकी रोजी-रोटी का क्या होगा? इसलिए जरूरी है कि वैज्ञानिक तरीके से इस प्रदूषण पर स्थायी रोक लगाने की व्यवस्था की जाए.

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्लीAir Quality Commission
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल