लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: तेजस्वी यादव की सराहनीय पहल...अगर ये हो जाए तो भारतीय राजनीति का होने लगेगा शुद्धिकरण

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: August 22, 2022 11:27 IST

तेजस्वी यादव ने अपने दल के मंत्रियों के लिए एक नई आचार-संहिता जारी की है. ये निश्चित तौर पर सराहनीय पहल है. जरूरत है कि इसका गंभीरता से पालन हो. तेजस्वी भी कुछ उदाहरण स्वयं पेश कर सकते हैं.

Open in App

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने दल के मंत्रियों के लिए एक नई आचार-संहिता जारी की है, जो मेरे हिसाब से अधूरी है लेकिन बेहद सराहनीय है. सराहनीय इसलिए कि हमारे नेताओं में आचरण की थोड़ी-बहुत शुद्धता शुरू होने लगे तो धीरे-धीरे भारतीय राजनीति का शुद्धिकरण काफी हद तक हो सकता है.

फिलहाल तेजस्वी ने अपने मंत्रियों से कहा है कि वे बुजुर्गों से अपने पांव छुआना बंद करें. उन्हें खुद नमस्कार करें. हमारे देश में अपने से बड़ों के पांव छूने की जो परंपरा है, दुनिया के किसी भी देश में नहीं है. जापान में कमर तक झुकने और अन्य देशों में अलग-अलग तरह की परंपरा मैंने देखी है लेकिन अपने भारत की इस महान परंपरा को सत्ता, पैसा, हैसियत और स्वार्थ के कारण लोगों ने शीर्षासन करवा रखा है. 

देश के कई वर्गों के लोगों को मैंने देखा है कि वे अपने से उम्र में काफी बड़े लोगों से अपना पांव छुआने में जरा भी संकोच नहीं करते बल्कि वे इस ताक में रहते हैं कि बुजुर्ग उनके पांव छुएं तो उनके बड़प्पन का सिक्का जमे. तेजस्वी यादव इस कुप्रथा को रुकवा सकें तो उन्हें यह बड़ा नेता बनवा देगी. तेजस्वी ने दूसरी सलाह अपने मंत्रियों को यह दी है कि वे आगंतुकों से उपहार लेना बंद करें. उनकी जगह कलम और किताबें लें. कितनी अच्छी बात है यह. लेकिन नेता उन किताबों का क्या करेंगे? 

किताबों से अपने छात्र-काल में दुश्मनी रखनेवाले ज्यादातर लोग ही नेता बनते हैं. तेजस्वी की पहल पर अब वे कुछ पढ़ने-लिखने लगें तो चमत्कार हो जाए. तेजस्वी ने तीसरी पहल यह की है कि मंत्रियों से कहा है कि वे अपने लिए नई कारें न खरीदवाएं. यह बहुत अच्छी बात है. लेकिन यह काफी नहीं है. तेजस्वी चाहें तो नेताओं के आचरण को आदर्श भी बनवाने की प्रेरणा दे सकते हैं. 

पहला काम तो वे यह करें कि सांसदों और विधायकों की पेंशन खत्म करवाएं. दूसरा, उन्हें सरकारी मकानों में न रहने दें. तेजस्वी खुद बंगला छोड़ें तो बाकी मंत्री भी छोड़ देंगे. हमारी राजनीति को यदि भ्रष्टाचार से मुक्त करना है तो हमारे नेताओं को आचार्य कौटिल्य और यूनानी विद्वान प्लेटो के ‘दार्शनिक राजाओं’ के आचरण से सबक लेना चाहिए.

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहार समाचारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

भारतदिल्ली आने से पहले नीतीश कुमार दांव?, कुशवाहा, यादव और भूमिहार को सौंपी बिहार की बागडोर?

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारत अधिक खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र