लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: महाराष्ट्र में चिन्ह और नाम से बढ़ता राजनीतिक वैमनस्य, दोनों गुटों को देना चाहिए परिपक्वता का परिचय

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: February 20, 2023 13:40 IST

Open in App

चुनाव आयोग के एक फैसले में बीते शुक्रवार को महाराष्ट्र की दो शिवसेनाओं में से ‘बालासाहेबांची शिवसेना’ को चुनाव चिन्ह ‘धनुष-बाण’ और नाम ‘शिवसेना’ मिल गया. पिछले कई माह से अदालत के अंदर और बाहर चुनाव आयोग में चल रही खींचतान के बीच यह निर्णय सामने आया. हालांकि दूसरी ‘शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे’ ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए निर्णय को स्वीकार करने से मना कर दिया है. 

इस पूरे द्वंद्व में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जीत दर्ज की है और अपनी बगावत को सही साबित किया है. किंतु इसे शिवसेना के दोनों गुट सीधे पचा नहीं पा रहे हैं. यही वजह है कि दोनों गुट आमने-सामने आ रहे हैं. पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ रहा है. वास्तविकता के धरातल पर सच्चाई चुनाव आयोग का फैसला और भविष्य के लिए उच्चतम न्यायालय के फैसले के इंतजार से अधिक कुछ नहीं है, जिसको दोनों गुटों को समझना होगा. 

संस्थाएं या अदालतें कानून-कायदों से चलती हैं. यदि उनका फैसला स्वीकार नहीं होता है तो चुनौती देने के रास्ते खुले रहते हैं. यदि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे यह मानते हैं कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट ने उनका नाम और चुनाव चिन्ह चुरा लिया है तो चोरी से निपटने का कानूनी प्रावधान उपलब्ध है. इसे भावनात्मक भाषणों और कार्यकर्ताओं को उकसा कर वापस नहीं लिया जा सकता है. इससे राजनीतिक वैमनस्य अधिक बढ़ सकता है, जो समाज हित में नहीं होगा. 

यदि यह माना जाता है कि लोग ठाकरे गुट के साथ हैं, तो इसके परिणाम चुनावों में अवश्य दिख सकते हैं. किंतु चुनाव तक इंतजार न कर चुनाव आयोग को कोसना सही नहीं है. किसी संस्थान पर सार्वजनिक रूप से अविश्वास जाहिर करना, वह भी तब जब उसका निर्णय मन के खिलाफ हो, उचित नहीं है. इसे केवल ‘खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे’ वाली कहावत से जोड़ कर देखा जा सकता है. 

स्पष्ट है कि शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे ने कठिन परिश्रम और विचारधारा के दम पर एक संगठन तैयार किया था. करीब पचास साल के इतिहास में संगठन को अनेक विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, मगर हर बार वह अपनी पुरानी स्थिति में आया. यदि वर्तमान परिदृश्य भी उसी तरह का है तो किसी बात का भय नहीं होना चाहिए और डर नहीं लगने का शोर भी नहीं मचाना चाहिए, क्योंकि वह भी छिपी चिंताओं को दर्शाता है. 

इसलिए चुनाव आयोग का फैसला खुले मन से स्वीकार कर राजनीति के स्तर को बनाए रखने की कोशिश की जानी चाहिए, जो लोकतांत्रिक जरूरत भी है. निचले स्तर पर टीका-टिप्पणी और आमना-सामना राजनीतिक दलों को गलत दिशा की ओर मोड़ रहा है. आशा की जानी चाहिए कि शिवसेना के दोनों ही गुट परिपक्वता का परिचय देकर अशांति और वैमनस्य के रास्ते पर नहीं चलेंगे और सुसंस्कृत महाराष्ट्र की छवि को धूमिल नहीं होने देंगे.

टॅग्स :शिव सेनाउद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण