लाइव न्यूज़ :

संतोष देसाई का ब्लॉग: आत्मनिरीक्षण का मौका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2020 11:38 IST

पूरे क्षेत्र को लॉकडाउन करने से तात्कालिक फायदा भले ही नजर आए, लेकिन उसमें ढील देते ही कोरोना वायरस फिर जोरों के साथ वापसी कर सकता है.

Open in App

कोरोना वायरस जैसी महामारी केवल हमारे स्वास्थ्य के नजरिये को ही नहीं बदलती है बल्कि जीवन विषयक हमारी धारणा को ही आमूलचूल बदल देती है. हम कई ऐसे प्रश्नों का सामना करते हैं, जिन पर हमने पहले कभी विचार नहीं किया था. उदाहरण के लिए इटली में रोगियों की तेजी से बढ़ती संख्या से ऐसी परिस्थिति पैदा हो गई है कि डॉक्टर पसोपेश में हैं कि किसका उपचार किया जाए और किसे मरने के लिए छोड़ दिया जाए. ऐसे में विचार करना पड़ता है कि किस व्यक्ति की समाज को ज्यादा जरूरत है, कौन ज्यादा जियेगा.

उसकी बनिस्बत ब्रिटेन का दृष्टिकोण कुछ अलग ही है. इंग्लैंड के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार सर पैट्रिक वालेंस मानते हैं कि लोगों के कोरोना वायरस से बाधित होने से भविष्य में उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार हो सकता है और वे ऐसे रोगों से सामूहिक रूप से लड़ने में सक्षम हो सकते हैं. इसके पीछे सोच यह है कि हम कितने ही प्रतिबंधक उपाय कर लें, ऐसी स्थिति को टाल नहीं सकते. पूरे क्षेत्र को लॉकडाउन करने से तात्कालिक फायदा भले ही नजर आए, लेकिन उसमें ढील देते ही कोरोना वायरस फिर जोरों के साथ वापसी कर सकता है. समाज के संक्रमित होने के बाद लोगों में इस रोग के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो सकती है. तब इस पर नियंत्रण पाना संभव हो सकता है.

लेकिन नैतिक दृष्टिकोण से असाधारण स्थिति होने के अलावा यह अन्य कई कारणों से भी अत्यंत जोखिम भरा दांव है. वृद्धों और कमजोर लोगों की पहले रक्षा करना कर्तव्य माना जाता है, लेकिन उपरोक्त स्थिति में ऐसा करने में अनेक व्यावहारिक दिक्कतें हैं. बुजुर्गो को आइसोलेट करना आसान नहीं है क्योंकि जिस सेवा शुश्रूषा की जरूरत होती है, ऐसी स्थिति में वह उन्हें नहीं मिल पाएगी. इसलिए कोई सर्वमान्य तरीका अपनाना आसान नहीं दिख रहा है. यह सिर्फ यही दिखाता है कि हमारा ज्ञान कितना अल्प है. हमने कभी भी इस तरह का झटका लगने की कल्पना नहीं की थी. इस महामारी ने हमें एक बार फिर से सारी चीजों का पुनमरूल्यांकन करने और अपने लिए नया मार्ग तय करने का अवसर दिया है.

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

भारत अधिक खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भारत‘लोकमत सुर ज्योत्सना’ राष्ट्रीय संगीत अवार्ड समारोह से दिल्ली मंत्रमुग्ध, पद्मश्री कैलाश खेर के गीतों से सजी शाम में दिग्गज गायकों का सम्मान

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर