लाइव न्यूज़ :

फ़ीस न मिलने के नाम पर बेसमेंट में बच्चियों को तहखाने में बंद करने वाले शर्म से डूब मरो

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 11, 2018 15:40 IST

राबिया स्कूल की हेड मिस्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने बच्चों को बेस्मेंट में रख कर कोई गुनाह नहीं किया यह एक स्टैंडर्ड प्रोसीजर है।

Open in App

वक़ार अहमद

भूखे प्यासे बच्चे 40 डिग्री तापमान में एक तहखाने जैसी जगह में बैठने को मजबूर हैं। जी हाँ यही सज़ा मुकर्रर की गयी है इन मासूम बच्चों के लिए।  शायद इन बच्चों को यह भी नहीं पता होगा कि इन्हें सज़ा दी जा रही है। 

लेकिन सोचिए कि अगर वाकई इन बच्चों को पता होगा कि इनकी स्कूल फ़ीस जमा ना होने के कारण उन्हें ऐसी सज़ा दी जा रही है तो उनके मासूम दिलों पर क्या गुजरी होगी। उन्होंने अपने आप को कितना बेचारा और बेबस महसूस किया होगा। उन मासूम बच्चों के दिलों पर तब क्या गुजरी होगी जब उनके सामने उनके माँ-बाप की बेइज्जती की गयी होगी। 

यह तस्वीरें उस शहर की हैं जहाँ का प्रशासन बच्चों को सेफ़ रखने की गारंटी लेता है। जी हाँ राजधानी दिल्ली में ऐसी घटना हुई है। सज़ा देने वाले स्कूल कहा कहना है कि इन बच्चों की पढ़ाई की फ़ीस जमा नहीं हुई है। इसलिए इन बच्चों को क्लास में बैठने की इजाज़त नहीं दी गयी और इन सब बच्चों को इकट्ठा कर के एक बेस्मेंट में ले जाया गया और उन्हें उसी बेस्मेंट में रखा गया जिसे बच्चों के माँ-बाप तहखाना बता रहे हैं

राबिया स्कूल की हेड मिस्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने बच्चों को बेस्मेंट में रख कर कोई गुनाह नहीं किया यह एक स्टैंडर्ड प्रोसीजर है। आज पूरे हिंदुस्तान में एक तरफ़ बेटी को पढ़ाओ और बेटी बचाओ का नारा दिया जा रहा है 

वहीं दूसरी तरफ़ राबिया गर्ल्स पब्लिक स्कूल जैसे संस्थान उन माँ बाप को बता रहे हैं कि अगर उन्होंने फ़ीस वक़्त पर ना जमा कि तो बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के नारे को भूल कर वो आपके बच्चों के साथ वो सलूक करेंगे कि आप बेटियों को स्कूल भेजने से भी डरेंगे। 

ऐसे स्कूल वालों से यही कहने को जी चाहता है कि आप शर्म से डूब मरो।

(लेखक लोकमत न्यूज में सीनियर मैनेजर वीडियो कंटेट हैं।)

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकपिला का जोरः किसानों की उत्पादकता सुरक्षित रखने के लिए समय रहते तैयारी जरूरी

भारतDelhi: विवेक विहार में आग का तांडव, इमारत में झुलसे 9 लोग; 12 से ज्यादा का रेस्क्यू

भारतपंजाब में संदीप पाठक के खिलाफ मुकदमा, आम आदमी पार्टी-भाजपा में रार तेज, जानें घटनाक्रम?

भारतदिल्ली के सफदरजंग स्थित घर में जज का शव मिला, आत्महत्या की आशंका, पुलिस कर रही है जांच

भारतक्रूज दुर्घटना: मरीना, बेटा त्रिशन और मां मधुर मैसी की मौत, गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने गया था परिवार, दिल्ली लौटने से पहले घूमने का फैसला किया

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections Results 2026: 4 राज्य, 1 यूटी, 823 सीटें, कौन मारेगा बाजी? सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू

भारतबरगी बांधः जलयानों की सुरक्षा पर उठते सवाल

भारतनीट-यूजी 2026 परीक्षाः देशभर के 551 और विदेश के 14 शहरों में 23 लाख पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल

भारतभाजपा के खिलाफ था, हिंदुओं के खिलाफ नहीं?, गोवा कांग्रेस नेता गिरीश चोडणकर पर मामला दर्ज?

भारतWest Bengal: काउंटिंग से पहले बीजेपी नेता कुंदन सिंह के नोआपारा स्थित आवास पर बंदूकधारियों का हमला, तनाव बढ़ा | VIDEO