लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: प्रियंका गईं अमेरिका, दक्षिण में मांग

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Published: January 18, 2024 1:37 PM

अफवाह है कि प्रियंका गांधी गंभीरता से कर्नाटक या तेलंगाना से चुनाव लड़ने पर विचार कर रही हैं, क्योंकि यूपी एक मुश्किल राज्य है जहां कांग्रेस को बसपा या सपा या अन्य पर बहुत अधिक निर्भर रहना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी गंभीरता से कर्नाटक या तेलंगाना से चुनाव लड़ने पर विचार कर रही हैंयूपी एक मुश्किल राज्य है जहां कांग्रेस को बसपा, सपा या अन्य पर बहुत अधिक निर्भर रहना होगाराहुल गांधी केरल के वायनाड से चुनाव लड़ेंगे

67 दिनों की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर राहुल गांधी के जाने के साथ बहन प्रियंका गांधी वाड्रा चुपचाप निजी यात्रा पर अमेरिका के लिए रवाना हो गई हैं। हालांकि, वह एआईसीसी में महासचिव हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई खास काम नहीं सौंपा गया है।

अफवाह है कि प्रियंका गांधी गंभीरता से कर्नाटक या तेलंगाना से चुनाव लड़ने पर विचार कर रही हैं, क्योंकि यूपी एक मुश्किल राज्य है जहां कांग्रेस को बसपा या सपा या अन्य पर बहुत अधिक निर्भर रहना होगा। यह भी महसूस किया जा रहा है कि चूंकि राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने का फैसला किया, इसलिए कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 20 में से 15 सीटें जीतीं।

तेलंगाना कांग्रेस चाहती है कि पार्टी की सीटों को दो से बढ़ाकर कम से कम दस करने के लिए प्रियंका गांधी वहां से चुनाव लड़ें। तेलंगाना कांग्रेस की इच्छा है कि प्रियंका को मेडक से मैदान में उतारा जाए, जहां से 1980 में इंदिरा गांधी चुनी गई थीं।

इसी तरह, कर्नाटक कांग्रेस भी राहुल गांधी को केरल के वायनाड से चिकमंगलूर या उत्तरी कर्नाटक की किसी अन्य सीट पर स्थानांतरित करने या प्रियंका गांधी को राज्य से चुनाव लड़ने की अनुमति देने के लिए आलाकमान को मना रही है। दिलचस्प बात यह है कि कर्नाटक कांग्रेस भी चाहती है कि गांधी परिवार के किसी सदस्य को राज्य से मैदान में उतारा जाए क्योंकि भाजपा-देवगौड़ा गठबंधन के कारण सीटें जीतना कठिन काम है।

यदि गांधी परिवार का कोई भी सदस्य चुनाव लड़ता है, तो वह राज्य से चुनाव लड़ने वाली नेहरू-गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी होगी। इंदिरा गांधी ने 1978 में चिकमंगलूर से उपचुनाव जीतकर अपने राजनीतिक करियर को पुनर्जीवित किया था और सोनिया गांधी ने भी 1999 में भाजपा की सुषमा स्वराज को हराकर बेल्लारी सीट जीती थी।

टॅग्स :प्रियंका गांधीPriyanka Gandhi Vadraकांग्रेसकर्नाटकतेलंगानाTelangana
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपहले इंदिरा गांधी को कहा था "मदर ऑफ इंडिया", अब केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने दी सफाई

भारतभारत में ईवीएम "ब्लैक बॉक्स" है, जिसकी जांच करने की किसी को इजाजत नहीं- राहुल गांधी

भारतहैदराबाद: पुलिस ने आरजीआई हवाई अड्डे पर भाजपा के फायरब्रांड नेता टी राजा सिंह को हिरासत में लिया

भारतMaharashtra: ठाकरे से टकराव की अफवाहों के बीच राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले एमवीए की अहम बैठक में नहीं हुए शामिल

भारतNEET परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, NTA और NCERT की समीक्षा करने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतNCERT ने कक्षा 12 की राजनीति विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में संशोधन किया, अयोध्या और गोधरा दंगों के संदर्भ को हटाया

भारतMumbai North West EVM Row: चुनाव अधिकारी ने ईवीएम को अनलॉक करने के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल के दावे से किया इनकार

भारतलोकसभा चुनाव के बाद अब राज्यसभा चुनाव में एनडीए देगी लालू यादव को पटखनी, मीसा भारती की सीट पर जमाएगी कब्जा

भारतप्रशांत किशोर ने बिहार के शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा- शिक्षा के नाम पर स्कूलों में केवल खिचड़ी बांटी जा रही है

भारतउत्तर प्रदेश: उपचुनाव में भी सपा-कांग्रेस गठबंधन बनाए रखने पर जोर, जल्दी ही दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर होगी बातचीत