लाइव न्यूज़ :

पीयूष पांडे का ब्लॉग: संविधान के मन की बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2020 13:11 IST

संविधान ने तंज कसते हुए कहा-‘‘जिस तरह तुम्हारे जैसे 90 फीसदी लेखक-पत्नकार लिखते रहते हैं कि बांछें खिल गईं, लेकिन उन्हें नहीं पता होता कि शरीर के किस अंग में बांछें खिलती हैं, वैसे ही मेरी शपथ लेकर अपनी राजनीति चमकाने वाले 90 फीसदी राजनेताओं को नहीं मालूम कि मुझमें लिखा क्या है.’’

Open in App

बात पिछले साल के 26 जनवरी की है. मैं सुबह-सुबह अपनी निजी लाइब्रेरी में गया तो बहुत धीमी आवाज में सिसकने की आवाज सुनाई दी. सारी किताबें अलमारी से बाहर निकालीं तो अचानक संविधान बोल पड़ा- ‘‘तो याद आ ही गई मेरी?’’ मैं चौंका लेकिन नोटबंदी से लेकर एयर स्ट्राइक तक की खबरों के बाद चौंकना अब आदत में शुमार है. मैंने कहा- ‘‘किसी के रोने की आवाज सुनाई दी तो किताबों को उलट-पलट रहा था.’’‘‘मैं ही रो रहा था.’’ संविधान ने कहा.

मैंने कहा- ‘‘आज आपका बर्थडे है. आज क्यों रोना.’’

संविधान के कहा- ‘‘अलग-अलग अलमारियों में पड़े बरसों बरस हो जाते हैं. लेकिन कोई सुध लेने नहीं आता. किसी लाइब्रेरी में, विधानसभा में, दफ्तर में, कॉलेज में कोई मुझे खोलकर नहीं पढ़ता कि मैं आखिर क्या कह रहा हूं. यदा-कदा बाहर के कमरे से टेलीविजन की आवाज कान में आती है तो लगता है कि जैसे हर कोई बस संविधान-संविधान की दुहाई दे रहा है.’’

मैंने पूछा-‘‘नेता भी नहीं पढ़ते?’’

संविधान ने तंज कसते हुए कहा-‘‘जिस तरह तुम्हारे जैसे 90 फीसदी लेखक-पत्नकार लिखते रहते हैं कि बांछें खिल गईं, लेकिन उन्हें नहीं पता होता कि शरीर के किस अंग में बांछें खिलती हैं, वैसे ही मेरी शपथ लेकर अपनी राजनीति चमकाने वाले 90 फीसदी राजनेताओं को नहीं मालूम कि मुझमें लिखा क्या है.’’

संविधान की आवाज भारी हो गई. कहा- ‘‘सोच रहा हूं कि मुझे बनाते वक्त संविधान सभा में कितनी बहस हुई थी. सिर्फ इसलिए ताकि आने वाली पीढ़ी को उनके अधिकार मिल सकें. लेकिन हुआ क्या?’’

पिछले साल की संविधान की ये बात मुझे आज याद आई, जब पड़ोसी शर्माजी यह कहते हुए नाराज हो रहे थे कि ‘यार साल की शुरुआत में ही छुट्टी की लिंचिंग हो गई. रिपब्लिक डे संडे को पड़ गया. जब ब्रिटेन की रानी साल में दो बार जन्मदिन मना सकती है, देश में अरसे तक 1 अप्रैल को पेश होने वाला बजट 1 फरवरी को पेश किया जा सकता है तो गणतंत्न दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वो को मनाने में भी थोड़ी लचीली नीति अपनाई जानी चाहिए.’  

सच में, जब समाज और सियासत की रीढ़ ही लचीली हो गई तो नीति भी लचीली ही होनी चाहिए.

टॅग्स :गणतंत्र दिवसइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह