लाइव न्यूज़ :

अविश्वास प्रस्ताव के दांवपेंच, राहुल गांधी एक अलग ही अंदाज में दिखे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 22, 2018 04:26 IST

विपक्ष और राहुल गांधी की अपनी पार्टी कांग्रेस को भी शायद यह उम्मीद नहीं रही होगी कि राहुल गांधी बिल्कुल अलग रंग में नजर आएंगे और यह भी कि वह सत्तापक्ष को ही नहीं मीडिया को भी कुछ मामलों में बगलें झांकने पर मजबूर कर देंगे.

Open in App

 (लोकमित्र)

इसमें कोई दो राय नहीं है कि 20 जुलाई 2018 की देर शाम संसद में मोदी सरकार के विरुद्ध पेश अविश्वास प्रस्ताव का नतीजा वही आया, जो आना था. इस देश का आम आदमी भी इस बात को भलीभांति जानता था कि किसके पास बहुमत है और किसके पास नहीं. बावजूद इसके यह कहना बहुत सरलीकरण करना होगा कि इस अविश्वास प्रस्ताव से विपक्ष कुछ भी हासिल नहीं कर सका.

नि:संदेह संसद में पेश 27वें अविश्वास प्रस्ताव पर सबसे ज्यादा नजरें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर ही टिकी थीं. देश के आम मतदाता ही नहीं बल्कि विपक्ष और सत्तापक्ष सभी में यह जानने की सहज उत्सुकता थी कि आखिरकार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हाल के वर्षो में संसद के इस सबसे बड़े मौके पर अपने को किस तरह और कैसे पेश करते हैं. यह कहने में जरा भी संकोच नहीं होना चाहिए कि सत्तापक्ष को तो उम्मीद थी ही नहीं, खुद विपक्ष और राहुल गांधी की अपनी पार्टी कांग्रेस को भी शायद यह उम्मीद नहीं रही होगी कि राहुल गांधी बिल्कुल अलग रंग में नजर आएंगे और यह भी कि वह सत्तापक्ष को ही नहीं मीडिया को भी कुछ मामलों में बगलें झांकने पर मजबूर कर देंगे. 

Blog: उच्च शिक्षा पर टैक्स लगाना कितना उचित?

राहुल गांधी ने सचमुच अविश्वास प्रस्ताव के दौरान जिस अंदाज में अपनी बात कहनी शुरू की वह उनका अब तक देखा गया बिल्कुल नया अंदाज था. उनके भाषण में न सिर्फ गंभीर आरोप थे बल्कि गंभीर आरोप लगाने की जो बेचैन बॉडी लैंग्वेज होती है, वह भी थी. उनके भाषण में जरूरत के हिसाब का जोरदार उतार-चढ़ाव था, अभिनय था और एक ऐसी बेफिक्री थी जो अंतत: किसी नेता को हिट करने में बड़ी भूमिका निभाती है. राहुल ने शायद अपने अब तक के राजनीतिक जीवन में सर्वाधिक राजनीतिक भाषण दिया, जिसमें न सिर्फ साफ-साफ शब्दों में सरकार पर गंभीर आरोप थे बल्कि इन आरोपों को बिना किसी नाटकीयता के रखा गया था, जो सन्न कर देने वाला था. 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :अविश्वास प्रस्तावराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप