लाइव न्यूज़ :

मोबाइल गेम और तनाव की चपेट में आते बच्चे......कहीं बहुत देर न हो जाए

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: June 10, 2022 15:20 IST

ऑनलाइन गेम इंडस्ट्री में भारत दुनियाभर में चौथे नंबर पर है. देश में 60 फीसदी से ज्यादा ऑनलाइन गेम खेलने वाले 24 साल से कम उम्र के हैं.

Open in App

लखनऊ में पबजी खेलने से रोकने पर नाबालिग बेटे द्वारा मां के कत्ल की वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. इसके साथ ही बच्चों में मोबाइल गेम खेलने की खतरनाक होती जाती लत को लेकर नए सिरे से सवाल भी खड़े हो रहे हैं. एक अध्ययन के अनुसार, मोबाइल गेम खेलने वाले 95.65 फीसदी बच्चे तनाव की चपेट में आसानी से आ जाते हैं. 80.43 फीसदी बच्चे गेम के बारे में दिन-रात सोचते हैं. 

एक समय था कि बच्चे क्रिकेट, लूडो, शतरंज खेलने, पतंग उड़ाने, पार्क में खेलने के दीवाने थे. मोबाइल गेम की लत लगने के बाद सब छूट गया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जून 2018 में ऑनलाइन गेमिंग को एक मानसिक स्वास्थ्य विकार घोषित किया था. डब्ल्यूएचओ के अनुसार, ‘गेमिंग डिसऑर्डर’ का दूसरी दैनिक गतिविधियों पर भी प्रभाव पड़ता है. 

डब्ल्यूएचओ ने इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ डिजीज के ताजा अपडेट में यह भी कहा कि गेमिंग कोकीन और जुए जैसे पदार्थों की लत जैसी हो सकती है. कई ऑनलाइन गेम्स हैं जो अपने रोमांचक एक्शन और ग्राफिक्स के साथ बच्चों और युवाओं को खूब लुभाते हैं. इसकी जद में खास कर बच्चे आते हैं. मोबाइल की लत से बच्चों के व्यवहार पर सबसे बुरा असर पड़ रहा है. 

बच्चे हिंसक व्यवहार करने लगे हैं, मनोवैज्ञानिक इसे मोबाइल के अधिक प्रयोग होने से होने वाला बिहैवियर कंडक्ट डिसऑर्डर बताते हैं. गन शॉट वाले गेम खेलने के दौरान जब वे किसी को शूट करते हैं तो उन्हें लगने लगता है कि वे सब कुछ कंट्रोल कर सकते हैं. देखने में आता है कि छोटे बच्चों को बहलाने के लिए मां मोबाइल थमा देती हैं. बच्चों के साथ संवाद की कमी अभिभावकों से उन्हें दूर कर रही है. 

90 प्रतिशत अभिभावक मोबाइल देने के बाद ये नहीं देखते है बच्चे उसमें क्या कर रहे हैं. बदलते परिवेश में माता-पिता दोनों ही नौकरीपेशा होते हैं. ऐसे में उनके पास समय का अभाव होता है. मां-बाप समय नहीं दे पाते तो उनकी हर मांग को पूरा कर देते हैं. मोबाइल गेम खेलने की आदत एक दिन में नहीं पड़ती. सबसे पहले बच्चे छोटे गेम खेलते हैं. फिर बैटल गेम खेलते हैं. आगे चलकर पैसे कमाने वाले गेम खेलते हैं. 

ऑनलाइन गेम इंडस्ट्री में भारत दुनियाभर में चौथे नंबर पर है. देश में 60 फीसदी से ज्यादा ऑनलाइन गेम खेलने वाले 24 साल से कम उम्र के हैं. गेम की लत और अभिभावकों की अनदेखी बच्चों के हिंसक होने का एक कारण है. गेम की लत लगने पर उनका खुद से नियंत्रण खत्म हो जाता है. ऐसे में अगर उन्हें रोकने की जबरदस्ती की जाए तो वे प्रतिक्रिया देने लगते हैं. ये हिंसक हो सकती है, जैसा कि लखनऊ वाले मामले में हुआ. बच्चों के साथ जबरदस्ती बिल्कुल न करें. 

जरूरी है कि आप बच्चों के लिए एक सीमा तय करें कि उन्हें कितने समय के लिए गेम खेलना है और बाकी समय में क्या काम करना है. बच्चे के साथ डांट-डपट या मारपीट न करें, ऐसा करने से वो और जिद्दी और हिंसक हो जाएगा. याद रखें, लत कोई भी हो, तुरंत नहीं जाती. इनसे निपटने का एक ही तरीका है- प्यार, धैर्य और समझदारी. 

टॅग्स :PUBGLucknow
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए