लाइव न्यूज़ :

किसानों को सहायता के बाद सक्षम बनाना भी आवश्यक, 6 महीनों में 543 किसानों ने जान दी

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: October 13, 2025 05:25 IST

आशा की जा रही है कि वह दीपोत्सव आरंभ होने के पहले किसानों तक पहुंच जाएगी, जो कुछ समय के लिए वर्षा प्रभावितों को राहत पहुंचाएगी.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने व्यापक सर्वेक्षण के आधार पर सहायता घोषित की है.परिक्षेत्र में बीते 6 महीनों में 543 किसानों ने जान दी.सूखा, कर्ज का बोझ और साहूकारों का दबाव मिलते हैं.

अतिवृष्टि के बाद महाराष्ट्र में किसानों की सहायता के लिए राज्य सरकार पूरे जोेश के साथ सामने आई है. उसने ज्यादा वर्षा के कारण फसलों के नुकसान के लिए अनेक प्रकार की आर्थिक मदद दी. दिवाली के पास आसमानी संकट से मराठवाड़ा, विदर्भ और पश्चिम महाराष्ट्र का एक बड़ा क्षेत्र प्रभावित हुआ है. बरसात के अलावा बांधों का पानी संकट का कारण इतना बना कि फसलें तो गिरीं ही, साथ ही साथ कई स्थानों पर खेतों की मिट्टी तक बह गई. इसी स्थिति को देखते हुए सरकार ने व्यापक सर्वेक्षण के आधार पर सहायता घोषित की है.

आशा की जा रही है कि वह दीपोत्सव आरंभ होने के पहले किसानों तक पहुंच जाएगी, जो कुछ समय के लिए वर्षा प्रभावितों को राहत पहुंचाएगी. कुछ आंकड़े बताते हैं कि राज्य में वर्ष 2025 के शुरुआती 3 महीनों में 767 किसानों ने आत्महत्या की. पिछले दिनों मराठवाड़ा के आंकड़ों में बताया गया कि परिक्षेत्र में बीते 6 महीनों में 543 किसानों ने जान दी.

अब यदि आत्महत्या के प्रमुख कारणों को जानने की कोशिश की जाए तो वे फसल की खराबी, बारिश की कमी या कभी अतिवृष्टि, सूखा, कर्ज का बोझ और साहूकारों का दबाव मिलते हैं. इसके अलावा भी कृषि जगत की अनेक समस्याएं किसानों के जीवन की मूल समस्याएं हैं. कभी फसल का अधिक और कभी कम होना दोनों ही स्थितियां परेशान करने वाली हैं.

बाजार की आवश्यकता और कृषि उत्पादन के बीच कोई तालमेल जुड़ नहीं पाया है. भंडारण के समुचित उपाय न होना अलग दिक्कत बनी हुई है. इनके बीच किसानों को आर्थिक सहायता और ऋण माफी को समस्याओं का हल मान लिया जाता है. किंतु उन्हीं की बार-बार आवश्यकता पड़ने की वजह पर विचार नहीं किया जाता है.

कपास और गन्ना जैसी नकदी फसलों पर निर्भरता किसानों के बीच संकट का मुख्य कारण माना जाता है. इनके अलावा दालें, फल-सब्जी भी नकद राशि का लाभ पहुंचाती हैं. किंतु ऐसी फसलों के लिए बड़े निवेश और विपणन की आवश्यकता होती है, जिससे किसान साहूकारों पर निर्भर रहने को मजबूर होते हैं.

बाद में फसलों की विफलता किसानों के आत्मविश्वास को तोड़ देती है. दरअसल नकद फसलों का संबंध सीधे बाजार से होता है, जहां जमा और जरूरत के आधार पर उनकी खरीद-बिक्री होती है. यहीं पैसा फंसने से किसान संकट में फंस जाता है. एक तरफ जहां साहूकार उसे दु:ख-सुख का साथी बता कर उत्पाद को रख लेता है, वहीं किसान की मजबूरी रकम मिलने का इंतजार करती रहती है.

वास्तविक रूप में किसान और उसके उत्पाद का बाजार से व्यावहारिक संबंध बनाया जाना चाहिए, जिससे वह अपनी क्षमता का उपयोग उतना ही करे, जितनी उसे कीमत दिला सकती है. दुर्भाग्य से किसानों के आंसू पोंछने के बाद दोबारा आंखें नम न होने के प्रयास नहीं किए जाते हैं. इसलिए सरकार को केवल आर्थिक आंकड़ों में न उलझते हुए किसानों को सक्षम बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे, जिससे भविष्य में किसानों को सहायता की आवश्यकता ही न पड़े. 

टॅग्स :महाराष्ट्रबाढ़Kisan Morchaमुंबईमौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसमweather
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस