लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: कारगिल विजय दिवस- विपरीत परिस्थितियों में भारतीय सेना ने दी थी दुश्मन को मात

By प्रो. संजय द्विवेदी | Updated: July 26, 2023 14:53 IST

कारगिल युद्ध: करीब 2 महीने तक ये युद्ध चला और जुलाई के अंतिम सप्ताह में जाकर खत्म हुआ. 14 जुलाई को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ऑपरेशन विजय की जीत की घोषणा की.

Open in App

रंजना मिश्रा

26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल युद्ध में विजय हासिल की. इस दिन को हर साल कारगिल विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है. करीब 2 महीने तक चला कारगिल युद्ध भारतीय सेना के साहस और जांबाजी का ऐसा उदाहरण है, जिस पर हर देशवासी को गर्व है. लगभग 18 हजार फुट की ऊंचाई पर लड़ी गई कारगिल की इस जंग में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फौज को हराकर वीरता की मिसाल कायम की थी.

90 के दशक में भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तमाम गिले-शिकवे भुलाकर, पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध स्थापित करने की चाहत में पाकिस्तान से आपसी सौहार्द्र बनाना चाहते थे. 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अमन और भाईचारे की बस लेकर लाहौर रवाना हुए लेकिन पाकिस्तान को भला अमन-चैन कहां पसंद है.  इधर अटल बिहारी वाजपेयी दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे थे तो उधर पाकिस्तान कारगिल जंग की तैयारी पूरी कर रहा था.

आतंकवादियों के वेश में पाकिस्तानी सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल के पास कारगिल सेक्टर में कई भारतीय चोटियों पर कब्जा कर लिया. लेकिन इसकी भनक पड़ते ही भारतीय सेना के वीर जवान पाकिस्तान को एक बार फिर से मुंह तोड़ जवाब देने के लिए उठ खड़े हुए.

घुसपैठियों की संख्या और फैलाव को देखते हुए भारतीय सेना ने 14 मई 1999 को ऑपरेशन फ्लैशऑउट शुरू किया. हालात की गंभीरता को देखते हुए भारतीय वायु सेना भी इस अभियान में शामिल हुई. इस युद्ध के दौरान भारतीय थल सेना ने अपने अभियान को ऑपरेशन विजय, जल सेना ने ऑपरेशन सफेद सागर और वायु सेना ने ऑपरेशन तलवार का नाम दिया.

करीब 2 महीने तक ये युद्ध चला और जुलाई के अंतिम सप्ताह में जाकर खत्म हुआ. 14 जुलाई को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ऑपरेशन विजय की जीत की घोषणा की. 26 जुलाई 1999 तक भारतीय सेना ने सभी पाकिस्तानी घुसपैठियों और सैनिकों को भारतीय सीमा से बाहर खदेड़ दिया. प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस दिन को विजय दिवस के तौर पर मनाने का आह्वान किया.

टॅग्स :कारगिल विजय दिवसअटल बिहारी वाजपेयीPakistan Armyभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos