लाइव न्यूज़ :

विवेक शुक्ला का ब्लॉग: राजनीति के दिग्गज नेताओं का होली मिलन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 10, 2020 03:38 IST

जब एपीजे अब्दुल कलाम देश के राष्ट्रपति थे तब वे अपनी होली अलग अंदाज में मनाते थे. उन्होंने एक बार होली मनाई मानसिक तौर पर कमजोर बच्चों के साथ. और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) की होली के भी क्या कहने.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्नी इंदिरा गांधी के सरकारी आवास में आयोजित होने वाले होली मिलन का दिल्ली के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में हैसियत रखने वालों के लिए विशेष महत्व रहता था. उसमें इंदिरा गांधी मेहमानों को गुझिया खिलवाती थीं. सारा होली मिलन काफी शालीन अंदाज में होता था. एक दौर में हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन सारे आयोजन को देखते थे.

हाल ही में भड़के सांप्रदायिक दंगों ने दिल्ली के माहौल को विषाक्त तो किया है, पर धीरे-धीरे दिल्ली की फिजाओं में बिखर चुके हैं होली के रंग. राष्ट्रीय राजधानी में होली मिलन के अनेक आयोजन होते रहे हैं, इस बार भी होंगे. जब तक अटल बिहारी वाजपेयी रायसीना रोड  के बंगले में रहे तब तक उधर होली का खूब धमाल होता रहा. वहां खूब मस्ती के साथ-साथ लजीज व्यंजन भी परोसे जाते थे. गुलाल लगाया जाता था सबको. 

वाजपेयीजी के 1996 में पहली बार देश का प्रधानमंत्नी बनने के बाद भी उनके आवास पर होली मिलन पहले जैसा ही होता रहा. अटलजी खुद सबको गुलाल लगाया करते थे. होली पर सुबह ही उनके घर लालकृष्ण आडवाणी, शिव शर्मा, एन.एम. घटाटे वगैरह पहुंच जाते थे. उसके बाद उनके सैकड़ों मित्नों, प्रशंसकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला जारी रहता.

लालकृष्ण आडवाणी के पृथ्वीराज रोड स्थित आवास पर भी होली बड़े प्रेम से खेली जाती है. बंगाली मार्केट की मशहूर  मिठाई की दुकानों में बनी गुझिया सबको खिलाई जाती है. आडवाणी जी की शख्सियत धीर-गंभीर  है, पर वे होली मित्नों के साथ प्रेम से खेलते रहे हैं. होली पर उनके पास आने वाले तमाम मित्नों और पार्टी कार्यकर्ताओं का मुंह अवश्य मीठा कराया जाता है. होली खेलने के बाद सबके लिए भोजन की भी व्यवस्था रहती है.  

पूर्व प्रधानमंत्नी इंदिरा गांधी के सरकारी आवास में आयोजित होने वाले होली मिलन का दिल्ली के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में हैसियत रखने वालों के लिए विशेष महत्व रहता था. उसमें इंदिरा गांधी मेहमानों को गुझिया खिलवाती थीं. सारा होली मिलन काफी शालीन अंदाज में होता था. एक दौर में हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन सारे आयोजन को देखते थे.

बीते चंद सालों से रामविलास पासवान के जनपथ स्थित आवास पर भी होली का खूब रंग चढ़ता है. दिन में डेढ़-दो बजे तक होली खेलना जारी रहता है. रामविलास पासवान और उनके सांसद पुत्न चिराग मेहमानों को भिगोने में पीछे नहीं रहते. पासवान की पड़ोसी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर खेली जाने वाली होली में शालीनता ही रहती है.  जब एपीजे अब्दुल कलाम देश के राष्ट्रपति थे तब वे अपनी होली अलग अंदाज में मनाते थे. उन्होंने एक बार होली मनाई मानसिक तौर पर कमजोर बच्चों के साथ. और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) की होली के भी क्या कहने. शायद ही देश के किसी यूनिवर्सिटी कैंपस में जेएनयू की तरह प्रेम और सद्भाव के वातावरण में होली खेली जाती हो.

टॅग्स :होलीअटल बिहारी वाजपेयीजवाहरलाल नेहरूए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलामइंदिरा गाँधीरामविलास पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

भारत अधिक खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा