लाइव न्यूज़ :

सबको होना चाहिए भारतीय होने पर गर्व, वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: August 30, 2021 13:27 IST

यूरोप और अमेरिका में हिंदू बहुसंख्या में नहीं हैं लेकिन उदारता के वहां वे सब लक्षण विद्यमान हैं, जो भारत में हैं. लेकिन पटेल का इशारा कुछ दूसरी तरफ है.

Open in App
ठळक मुद्देयदि भारत मुस्लिम बहुसंख्यक देश होता तो क्या यहां वे सब स्वतंत्नताएं होतीं जो आज हैं?भारत के मुसलमान और ईसाई देशभक्त हैं. इसमें कोई भी संदेह नहीं है.भारत के अल्पसंख्यकों की तरह खुश दिखाई पड़ते थे. यहां तक कि जिन्ना और भुट्टो के मंत्रिमंडल में कुछ हिंदू भी थे.

गुजरात के उपमुख्यमंत्नी नितिन पटेल ने अपने एक भाषण में बड़ी विचारोत्तेजक बहस छेड़ दी. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि भारत में हिंदुओं की बहुसंख्या नहीं होती तो क्या होता?

 

उन्होंने कहा कि यदि वैसा होता तो देश में न कोई धर्म-निरपेक्षता होती, न कानून का राज होता, न संविधान होता और न ही कोई मानव अधिकार होते. पटेल के इस कथत का आंतरिक अर्थ यह हुआ कि भारत हिंदू राष्ट्र है. इसीलिए यह वैसा है जैसा कि ऊपर बताया गया है.

इसी कथन का दूसरा पहलू यह है कि दुनिया के जिन राष्ट्रों में दूसरे मजहबियों का बहुमत है, वहां की शासन-व्यवस्थाओं में वे सभी खूबियां नदारद हैं, जो भारत में हैं! नहीं, ऐसा नहीं है. यूरोप और अमेरिका में हिंदू बहुसंख्या में नहीं हैं लेकिन उदारता के वहां वे सब लक्षण विद्यमान हैं, जो भारत में हैं. लेकिन पटेल का इशारा कुछ दूसरी तरफ है.

उनका असली प्रश्न यह है कि यदि भारत मुस्लिम बहुसंख्यक देश होता तो क्या यहां वे सब स्वतंत्नताएं होतीं जो आज हैं? उन्होंने साथ-साथ यह भी कह दिया कि भारत के मुसलमान और ईसाई देशभक्त हैं. इसमें कोई भी संदेह नहीं है.

उनका यह कथन अफगानिस्तान की वर्तमान उथल-पुथल के संदर्भ में हो सकता है, लेकिन मैंने स्वयं अफगानिस्तान, ईरान, दुबई, इराक और लेबनान जैसे देशों में अब से 50-55 साल पहले अपनी आंखों से देखा है कि उन देशों में कई लोगों की जीवन-पद्धति भारतीय भद्रलोक से भी ज्यादा आधुनिक थी.

इन देशों के गैर-इस्लामी लोग कुछ अतियों की शिकायत जरूर करते थे लेकिन कुल मिलाकर वे भारत के अल्पसंख्यकों की तरह खुश दिखाई पड़ते थे. यहां तक कि जिन्ना और भुट्टो के मंत्रिमंडल में कुछ हिंदू भी थे. अफगान बादशाह अमानुल्लाह की सरकार में कई हिंदू काफी बड़े पदों पर रहे हैं. लेकिन यह बात भी सच है कि भारत-जैसी धर्म-निरपेक्षता दुनिया में और कहीं नहीं रही है. हम लोगों को, चाहे हम हिंदू हों, मुसलमान हों, ईसाई हों, हमें इस बात पर गर्व होना चाहिए कि हम भारतीय हैं.

टॅग्स :हिंदू त्योहारअमेरिकातालिबानअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारत अधिक खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी