लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: गुजरात, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में भाजपा, आप और कांग्रेस-तीनों पार्टियां गदगद पर तीनों को सबक

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: December 9, 2022 13:23 IST

गुजरात में भाजपा ने इतिहास रचा तो कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में रिवाज को बरकरार रखने में कामयाब हासिल की। दिल्ली एमसीडी चुनाव में आप आदमी पार्टी ने जीत हासिल की। ऐसे में तीनों पार्टियों के लिए खुश होने की वजह है, साथ ही इनके लिे सबक भी हैं।

Open in App

गुजरात, दिल्ली और हिमाचल के चुनाव परिणामों का सबक क्या है? दिल्ली और हिमाचल में भाजपा हार गई है और गुजरात में उसकी ऐतिहासिक विजय हुई है. हमारी इस चुनाव-चर्चा के केंद्र में तीन पार्टियां हैं- भाजपा, कांग्रेस और आप. इन तीनों पार्टियों के हाथ एक-एक प्रांत लग गया है. 

दिल्ली का चुनाव तो स्थानीय था लेकिन इसका महत्व प्रांतीय ही है. दिल्ली का यह स्थानीय चुनाव प्रांतीय आईने से कम नहीं है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी को भाजपा के मुकाबले ज्यादा सीटें जरूर मिली हैं लेकिन उसकी विजय को चमत्कारी नहीं कहा जा सकता है. भाजपा के वोट पिछले चुनाव के मुकाबले बढ़े हैं लेकिन आप के घटे हैं. 

आप के मंत्रियों पर लगे आरोपों ने उसके आकाशी इरादों पर पानी फेर दिया है. भाजपा ने यदि सकारात्मक प्रचार किया होता और वैकल्पिक सपने पेश किए होते तो उसे शायद ज्यादा सीटें मिल जातीं.

भाजपा ने तीनों स्थानीय निगमों को मिलाकर सारी दिल्ली का एक स्थानीय प्रशासन लाने की कोशिश इसीलिए की थी कि अरविंद केजरीवाल के टक्कर में वह अपने एक मजबूत महापौर को खड़ा कर दे. भाजपा की यह रणनीति असफल हो गई है. कांग्रेस का सूपड़ा दिल्ली और गुजरात, दोनों में ही साफ हो गया है. 

गुजरात में कांग्रेस दूसरी पार्टी बनकर उभरेगी, यह तो लग रहा था लेकिन वह इतनी दुर्दशा को प्राप्त होगी, इसकी भाजपा को भी कल्पना नहीं थी.

दिल्ली और हिमाचल में भाजपा की हार के असली कारण स्थानीय ही हैं. मोदी को कांग्रेस जरूर चुनौती देना चाहती है लेकिन उसके पास न तो कोई नेता है और न ही नीति है. 

हिमाचल में उसकी सफलता का असली कारण तो भाजपा के आंतरिक विवाद और शिथिल शासन है. जब तक सारे प्रमुख विरोधी दल एक नहीं होते, 2024 में मोदी को कोई चुनौती दिखाई नहीं पड़ती. इन तीनों चुनावों ने तीनों पार्टियों को गद्गद् भी किया है और तीनों को सबक भी सिखा दिया है.

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022दिल्ली एमसीडी चुनावआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम