लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: गुजरात विधानसभा चुनाव भाजपा से कहीं ज्यादा पीएम मोदी के लिए था एक लिटमस टेस्ट, बीजेपी को कहीं हुई है भारी नुकसान तो कहीं टूटा है पार्टी का रिकॉर्ड

By लोकमित्र | Updated: December 9, 2022 17:44 IST

आपको बता दें कि 27 सालों से गुजरात की सत्ता में काबिज होने के बावजूद और पिछली बार 100 से भी कम सीटों में पहुंच जाने के बाद भाजपा ने गुजरात में जो अकल्पनीय प्रचंड बहुमत हासिल किया है, ऐसे में इस जीत का तो मजाक में भी भाजपाइयों ने दावा नहीं किया था।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की बहुत बड़ी जीत हुई है। यह चुनाव न केवल बीजेपी बल्कि पीएम मोदी के लिए भी एक लिटमस टेस्ट था। कई जगहों पर हुए चुनाव में एक तरफ भाजपा को जहां बहुत बड़ी जीत हुई है वहीं उसे काफी नुकसान भी हुआ है।

नई दिल्ली: अगर तकनीकी रूप से देखा जाए तो गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों, दिल्ली के कॉर्पोरेशन चुनावों और पांच राज्यों की 6 विधानसभा सीटों व उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट में हुए उपचुनावों में जिस एक पार्टी ने सबसे ज्यादा गंवाया है, वह निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी है। 

भाजपा के हाथ से क्या-क्या गया है

भाजपा ने इन चुनावों में हिमाचल में राज्य सरकार और दिल्ली में कॉर्पोरेशन की अपनी सत्ता गंवा दी है। उपचुनावों में जरूर उसे जिन सीटों में हार मिली है, वे पहले भी उसकी नहीं थीं, हां बिहार में कुढ़नी की विधानसभा सीट उसके खाते में अतिरिक्त उपलब्धि के रूप में जुड़ी है। 

कांग्रेस को क्या हुआ हासिल

जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो कांग्रेस ने हिमाचल में सत्ता हासिल की है और राजस्थान व छत्तीसगढ़ के उपचुनावों में अपनी सीटों पर कब्जा बनाए रखा है। इन चुनावों के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जिस तरह अपनी भारत जोड़ो यात्रा में ही ज्यादातर समय व्यस्त रहे और कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे की जो प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी, उस सबको देखते हुए हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत उसके लिए बहुत बड़ी राहत की सौगात रही है। 

इन सभी चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत भी मिली है

अगर भविष्य की तस्वीर और कामयाबी के रूप में देखें तो एक राज्य की सत्ता और राजधानी की कॉर्पोरेशन सत्ता गंवाने के बावजूद इन चुनावों में सबसे बड़ी कामयाबी भाजपा के हिस्से आई है। 27 सालों से गुजरात की सत्ता में काबिज होने के बावजूद और पिछली बार 100 से भी कम सीटों में पहुंच जाने के बाद भाजपा ने गुजरात में जो अकल्पनीय प्रचंड बहुमत हासिल किया है, उसका तो मजाक में भी भाजपाइयों ने दावा नहीं किया था। 

गुजरात विधानसभा चुनाव भाजपा से कहीं ज्यादा प्रधानमंत्री मोदी के लिए था एक लिटमस टेस्ट

आप मानें या न मानें गुजरात के विधानसभा चुनाव भाजपा से कहीं ज्यादा प्रधानमंत्री मोदी का लिटमस टेस्ट थे। दरअसल न तो कांग्रेस, न ही संयुक्त रूप से विपक्ष इस बात को समझ पा रहा था कि गुजरात को जीतना भाजपा की प्रतीकात्मक शक्ति के लिए कितना जरूरी था। अगर गुजरात में भाजपा हार जाती तो विपक्ष के पास एक मनोवैज्ञानिक बढ़त होती। 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022नरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष