लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: गोवा का एक रूप ये भी...कभी सनातन संस्कृति की महान और प्रेरक विरासत समेटे हुई थी ये जगह

By विष्णु गुप्त | Updated: March 23, 2023 14:28 IST

गोवा मुक्ति आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानियों की संघर्ष गाथाओं को समेटे हुए है. यहां के पौराणिक और ऐतिहासिक मंदिरों की छटा भी निराली है. गोवा कभी सनातन संस्कृति की महान और प्रेरक धरोहर व विरासत था. लेकिन आज ये छवि बदल गई है.

Open in App

गोवा के प्रति वर्तमान आकर्षण क्या है? गोवा लोग क्यों जाते हैं? क्या गोवा के पुर्तगाली शासनकाल के प्रतीक चिह्नों और विरासत को देखने लोग जाते हैं? क्या गोवा मुक्ति आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानियों की संघर्ष गाथाओं को लोग जानने जाते हैं? इन प्रश्नों का उत्तर नकारात्मक ही है. आज गोवा जाने वाले लोगों का गोवा के इतिहास और बलिदान तथा प्रेरक विरासत से कोई लेना-देना नहीं होता है. फिर गोवा लोग क्यों जाते हैं? 

समुद्र की अतुलनीय छटा तो एक बहाना मात्र होता है. गोवा का वर्तमान रूप भौतिकवादी है, महिला के शरीर को सिर्फ उपभोग की वस्तु समझने का है. खुलापन और सर्वसुलभ इच्छाओं के संसाधनों की उपलब्धता सहज और सर्वमान्य हो गया है.

राममनोहर लोहिया ने गोवा मुक्ति आंदोलन शुरू किया था. पुर्तगाली जेल में लोहिया डाल दिए गए. राजाभाऊ महाकाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक थे, जिन्होंने गोवा मुक्ति के लिए महाकाल की नगरी उज्जैन से एक जत्था लेकर 14 मार्च 1955 को गोवा मार्च किया था. राजाभाऊ के गोवा मुक्ति आंदोलन के मार्च में चार सौ से ज्यादा सत्याग्रही थे. मैंने उन स्थलों पर जाकर वर्तमान देखा जहां पर लोहिया और राजाभाऊ जैसे स्वतंत्रता सेनानी अपनी सभाएं कर पुर्तगाली दासता के खिलाफ जनता को वीरता दिखाने के लिए प्रेरित करते थे. 

आज के गोवा की जनता में गोवा मुक्ति आंदोलन के जनक राममनोहर लोहिया और राजाभाऊ तथा मोहन रानाडे जैसे बलिदानियों की कोई प्रेरक जानकारियां नहीं हैं. मैंने अगौड़ा का किला भी देखा जिसका पुर्तगाली शासक गोवा की जनता की वीरता को कुचलने के लिए प्रयोग करते थे. पौराणिक और ऐतिहासिक मंदिरों की छटा निराली है. मारुति, श्रीकामाक्षी और रामनाथ जैसे मंदिरों की भव्यता और मान्यताएं गहरी हैं. 

कभी गोवा सनातन संस्कृति की महान और प्रेरक धरोहर व विरासत था. पुर्तगालियों ने सनातन संस्कृति के विध्वंस और विनाश के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी. हमें गोवा को भौतिक कुरीतियों का प्रतीक नहीं बल्कि पौराणिक विरासत का प्रतीक बनाना चाहिए. इसके लिए अनिवार्य शर्त गोवा मुक्ति आंदोलन के प्रतीकों को जीवंत रखना है.

टॅग्स :गोवापर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया