लाइव न्यूज़ :

BJP के लिए 'खतरे की घंटी' हैं MLA घनश्याम तिवाड़ी, विधानसभा चुनाव से पहले बन सकते हैं बड़ा सिर दर्द

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 3, 2018 19:23 IST

घनश्याम तिवाड़ी इस समय दीनदयाल वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और जयपुर के सांगानेर से बीजेपी विधायक हैं।

Open in App

राजस्थान में अपने छात्र जीवन से ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से जुड़े घनश्याम तिवाड़ी वसुंधरा राजे सरकार से खुश नहीं रहे और इसीलिए उन्होंने नई पार्टी का गठन किया। जब से वसुंधरा राजे सत्ता में आईं घनश्याम तिवाड़ी को उनका काम काज ठीक नहीं लगा। वे लगातार विरोध करते रहे हैं और पार्टी पर सवाल उठाए हैं। हालांकि बीजेपी उनके बयानों और पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर हिदायत तो देती रही है, लेकिन कार्रवाई कोई नहीं की। अब ऐसा लगने लगा है कि बीजेपी प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही तिवाड़ी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा सकती है। कहा जाता रहा है कि तिवाड़ी वसुंधरा राजे से ज्यादा नाराज चल रहे हैं। 

वे इस समय दीनदयाल वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और जयपुर के सांगानेर से बीजेपी विधायक हैं। उन्होंने अपनी पार्टी 'भारत वाहिनी पार्टी' बनाई है, जिसकी कमान अपने बेटे अखिलेश तिवाड़ी को सौंपी है। हालांकि इस पार्टी के नाम को अभी चुनाव आयोग ने हरी झंडी नहीं दी है। इस राजनीतिक पार्टी के गठन के बाद घनश्याम तिवाड़ी सीधे तौर पर सामने नहीं आए, लेकिन अप्रयक्ष रूप से जरूर बीजेपी की डाल काटने में लगे हुए हैं। वह बीजेपी के लिए खतरे की घंटी बनते जा रहे हैं।

अगर विधानसभा चुनाव से पहले घनश्याम तिवाड़ी बीजेपी से अलग होते हैं तो पार्टी को बड़ा झटका लगेगा। जो भी वोटर्स उनके फेवर में जाएंगे उसका सीधा घाटा बीजेपी को ही होने वाला है क्योंकि इस पिक्चर में कांग्रेस कहीं नहीं है। बीजेपी के ब्राह्मण वोट में तिवाड़ी सेंध लगा सकते हैं। पिछले साल तिवाड़ी ने नई चाल चली थी, जिसमें उन्होंने मीणाओं को अपनी ओर खींचने के लिए किरोड़ी लाल मीणा से बेहतर संबंध बनाने की कोशिश की थी, लेकिन उस पर बीजेपी ने पानी फेर दिया और किरोड़ी को पार्टी में शामिल कर लिया। 

पार्टी के ऐलान के समय तिवाड़ी कह चुके हैं कि उनकी पार्टी के आने से गरीब व किसान का राज कायम होगा। काला कानून, किसानों की कर्ज माफी, बेरोजगारी, वंचितों को आरक्षण आदि प्रमुख मुद्दे होंगे। अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, विशेष ओबीसी का आरक्षण जारी रख वंचित वर्गों के गरीब बच्चों को भी 14 प्रतिशत का आरक्षण देने की भी कोशिश की जाएगी। उनके इस तरह के बयानों को पार्टी लाइन से विपरीत देखा गया। 

गौरतलब है कि घनश्याम तिवाड़ी का राजनीतिक सफर बहुत लंबा रहा है। वह पहली बार 1980 में सीकर विधानसभा से विधायक चुने गए इसके बाद 1985 में यहीं से विधायक बने, 1993 में चौमूं से विधायक बने और फिर 2003 से लगातार तीन बार सांगानेर से विधायक रहे हैं। इस दौरान वह प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वसुंधरा राजेराजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो