लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: मिलावटखोरों को कड़ी सजा दें

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: July 23, 2019 15:10 IST

दूध में पानी मिलाने की बात हम बचपन से सुनते आए हैं, लेकिन आजकल मिलावट में जहरीले रसायनों का भी इस्तेमाल किया जाता है. इसीलिए देश में लाखों लोग अकारण ही बीमार पड़ जाते हैं और कई बार जान भी गंवा बैठते हैं.

Open in App

मैं आज इंदौर में हूं. यहां के अखबारों में एक खबर बड़े जोरों से छपी है कि भिंड-मुरैना में सिंथेटिक दूध के कई कारखानों पर छापे मारे गए हैं. राजस्थान और उ.प्र. के पड़ोसी प्रांतों के सीमांतों पर भी नकली दूध की ये फैक्टरियां चल रही हैं. इस मिलावटी दूध के साथ-साथ घी, मक्खन, पनीर और मावे में भी मिलावट की जाती है. दिल्ली, अलवर तथा देश के कई अन्य शहरों से भी इस तरह की खबरें आती रही हैं. यह मिलावट सिर्फ दूध में ही नहीं होती. फलों को चमकदार बनाने के लिए उन पर रंग-रोगन भी चढ़ाया जाता है और सब्जियों को वजनदार बनाने के लिए उन्हें तरह-तरह की दवाइयों के इंजेक्शन भी दिए जाते हैं. यह मिलावट जानलेवा होती है.

दूध में पानी मिलाने की बात हम बचपन से सुनते आए हैं, लेकिन आजकल मिलावट में जहरीले रसायनों का भी इस्तेमाल किया जाता है. इसीलिए देश में लाखों लोग अकारण ही बीमार पड़ जाते हैं और कई बार जान भी गंवा बैठते हैं.  अभी मिलावट करने वाले को पकड़ा जाए तो उसे ज्यादा से ज्यादा तीन महीने की सजा और उस पर एक लाख रु. जुर्माना होता है. कौन डरेगा इस तरह के अपराध करने से? मोदी सरकार को चाहिए था कि मिलावट-विरोधी विधेयक वह संसद की पहली बैठक में ही लाती और ऐसा विधेयक कि उसकी खबर पढ़ते ही मिलावटखोरों की हड्डियों में कंपकंपी दौड़ जाती. मिलावटखोरों को कम से कम 10 साल की सजा हो और उनसे 10 लाख रु. जुर्माना वसूलना चाहिए.

खतरनाक मिलावटखोरों को उम्रकैद और फांसी की सजा तो दी ही जानी चाहिए, उनका कारखाना और सारी चल-अचल संपत्ति जब्त कर ली जानी चाहिए. मिलावट करनेवाले कर्मचारियों के लिए भी समुचित सजा का प्रावधान होना चाहिए. मिलावट को रोकने का जिम्मा स्वास्थ्य मंत्नालय का है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्नी डॉ. हर्षवर्धन थोड़ा साहस दिखाएं तो हर सांसद, वह चाहे किसी भी पार्टी का हो, उनके इस कठोर विधेयक का स्वागत करेगा. 

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले