लाइव न्यूज़ :

डॉ. आशीष दुबे का ब्लॉग: क्या कड़ाई को लेकर कमजोर पड़ रही है महाराष्ट्र सरकार 

By डॉ. आशीष दुबे | Updated: April 22, 2020 12:19 IST

आंकड़ों को देख यह माना जा रहा है कि राज्य में लॉकडाउन जल्दी खत्म होने के आसार नजर नहीं आते. महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे व नागपुर में कोरोना पॉजिटिव के मामले अधिक है.

Open in App

कोरोना वायरस का संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन जारी किया गया. महाराष्ट्र में मार्च माह में ही कोरोना वायरस से संक्रमित मामले सामने आया. उसे बाद मामले रोज तेज गति से बढ़ रहे है. आज स्थिति यह है कि महाराष्ट्र में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या है. देश के दूसरे राज्यों की तुलना में महाराष्ट्र में चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति बेहतर है. डॉक्टरों की संख्या भी अच्छी है. बावजूद इसके यहां रोजाना कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या बढ़ना निश्चित रूप से चिंता का विषय है. आमजन भी चिंतित है. 

आंकड़ों को देख यह माना जा रहा है कि राज्य में लॉकडाउन जल्दी खत्म होने के आसार नजर नहीं आते. महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे व नागपुर में कोरोना पॉजिटिव के मामले अधिक है. इसके बाद राज्य के बाकी हिस्सों में भी रोगियों की संख्या बढ़ रही है. यह सर्वविदित है कि इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने वाले व्यक्ति के उपचार के लिए कोई टीका यह फिर दवा उपलब्ध नहीं है. ऐसे में दो ही विकल्प कारगर माने जा रहे है. एक तो सोशल डिस्टेंसिंग व दूसरा विकल्प है लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराना. यह दोनों जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन के साथ आम नागरिकों की भी है. 

मुंबई ही नहीं कई इलाकों में यह देखा जा रहा है कि कई लोग सोशल डिस्टेंसिंग व लॉकडाउन का खुलेआम उल्लंघन कर रहे है. वेवजह घरों से बाहर निकल रहे है. ऐसा नहीं है कि उन्हें कोरोना वायरस की गंभीरता का अंदाजा नहीं है. बावजूद इसके वे अपने साथ ही दूसरों की जान खतरे में डालने में कोई संकोच नहीं कर रहे है. इस स्थिति को देखते हुए एकमात्र यही विकल्प बचता है कि सरकार को कड़ा रुख अपनाते हुए लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराए. लेकिन महाराष्ट्र में ऐसा होते नजर नहीं आ रहा है. 

यह नजर आ रहा है कि सरकार कड़ाई करने के मामले में कमजोर पड़ती जा रही है. कड़ाई नहीं करने के पीछे क्या वजह है यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. नतीजतन, लोग मनमानी कर रहे है. यदि राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकना है तो यह जरूरी है कि सरकार को कड़ा रुख अपनाना पड़ेगा. पुलिस व प्रशासन को बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश देने होगे. चाहे आम हो या खास चेहरा व पहचान कोई भी हो यदि नियमों व गाइडलाइन का उल्लंघन करते पाए जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी जरूरी है. ताकि लोग गंभीरता से स्थिति को ले. लॉकडाउन का पालन करते हुए वेवजह सड़क, गली, मोहल्ले व चौराहों पर घूमने से बाज आए.

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारत अधिक खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?