लाइव न्यूज़ :

वैश्विक व्यवस्था के लिए व्यावहारिकता की डिप्लोमेसी जरूरी  

By शोभना जैन | Updated: February 4, 2025 06:43 IST

भारत रूस पर अपनी रक्षा निर्भरता लगातार कम कर रहा है और रक्षा खरीद का दायरा बढ़ा रहा है. अमेरिका चाहता है

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गत 20 जनवरी को अपना दूसरा कार्यभार संभालते ही जिन प्रशासनिक फैसलों का ऐलान किया, उनके प्रभाव को लेकर दुनिया भर में उथल-पुथल हो रही है. ऐसे में भारत, चीन सहित विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के लिए टैरिफ बढ़ाने को लेकर वे निरंतर जिस तरह से कोई नरमी नहीं बरतने पर जोर दे रहे हैं और प्रवासियों को स्वदेश वापस भेजे जाने के विवादास्पद मुद्दे को लेकर जो ऐलान किया उससे भारतीय प्रवासी जिस तरह से प्रभावित हो रहे हैं, उसे लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत के लंबे दौर के बावजूद ट्रम्प प्रशासन से कोई सकारात्मक संकेत फिलहाल नहीं मिला है.

पिछले दिनों पीएम मोदी के साथ हुई टेलीफोन की बातचीत में ट्रम्प से इन दोनों जटिल मुद्दों सहित अनेक द्विपक्षीय संबंधों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई. बातचीत के बाद अवैध प्रवासी भारतीयों के मसले पर ट्रम्प ने पीएम मोदी से कहा कि ऐसे भारतीयों को लेकर जो सही होगा वही कदम उठाए जाएंगे. भारत पहले ही कह चुका है कि दोनों ही पक्ष व्यापार और आव्रजन मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं, उम्मीद है मुद्दों का हल निकल आएगा.  

व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा है कि भारत के अमेरिका से ज्यादा सुरक्षा उपकरण खरीदने और संतुलित द्विपक्षीय व्यापार पर बात हुई है. लेकिन सवाल है कि क्या यह मोदी सरकार की मेड इन इंडिया नीति और संयुक्त उपक्रम की नीति से मेल खाता है? पिछले दो दशकों में भारत की अमेरिका से रक्षा उपकरणों की खरीद बढ़ी है. हाल ही में अमेरिका से भारत की तीन अरब डॉलर की प्रीडेटर ड्रोन डील हुई थी. भारत रूस पर अपनी रक्षा निर्भरता लगातार कम कर रहा है और रक्षा खरीद का दायरा बढ़ा रहा है. अमेरिका चाहता है कि भारत रूस की बजाय रक्षा खरीद ज्यादा-से-ज्यादा उससे करे.

टैरिफ को लेकर ट्रम्प हमेशा से कहते रहे हैं कि भारत अमेरिका से आयात होने वाले सामानों पर ज्यादा टैरिफ लगाता है. अपने पहले कार्यकाल में ट्रम्प ने भारत का जीएसपी दर्जा खत्म कर दिया था. इसके तहत भारत को अमेरिका में अपने कुछ खास उत्पादों के करमुक्त निर्यात की अनुमति थी. ट्रम्प ने यह दर्जा मार्च 2019 में खत्म किया था. तब अमेरिका ने कहा था कि भारत ने अपने बाजार में अमेरिका की पहुंच के लिए कई तरह की अड़चनें बनाकर रखी हैं, जिससे अमेरिका के व्यापार पर नकारात्मक असर पड़ रहा है. साल 2024 में जनवरी से नवंबर तक अमेरिका के साथ भारत का ट्रेड सरप्लस 41 अरब डॉलर का था.

माना कि ट्रम्प के लिए अमेरिका का हित सबसे पहले है, लेकिन ऐसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को दबाव, धमकियों के बजाय सभी पक्षों के साथ सहमति बना कर वैश्विक व्यवस्था के लिए व्यावहारिकता की डिप्लोमेसी से हल किया जाना चाहिए.

टॅग्स :Indian EmbassyS JaishankarForeign Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

भारत28 फरवरी से 18 मार्च, पश्चिम एशिया से 2.6 लाख लोग भारत लौटे, विदेश मंत्रालय ने कहा-यूएई के हवाई अड्डे से 70 उड़ानें संचालित?

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?