लाइव न्यूज़ :

दलदलों का खत्म होना पर्यावरण के हित में नहीं, जानें इसका महत्व और भूमिका

By अभिषेक कुमार सिंह | Updated: February 3, 2023 14:46 IST

इन्हीं दलदलों या कहें कि आर्द्रभूमियों या फिर वेटलैंड्स का उल्लेख हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम- मन की बात के 97वें एपिसोड में किया। उन्होंने रेखांकित किया कि भूजल को रिचार्ज करने और जैव-विविधता को अक्षुण्ण रखने में इनकी खास भूमिका होती है।

Open in App

लगातार बढ़ती आबादी के चलते उत्पन्न आवासीय संकट के समाधान के लिए प्राय: लोगों की नजर उन जमीनों पर जाती है जो बंजर मानी जाती हैं। हालांकि दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अन्य महानगरों और बड़े शहरों ने अपनी इस जरूरत के लिए सबसे पहले खेती-किसानी की जमीनों पर डाका डाला। लेकिन जब खेत नहीं बचे, तो वे दलदल भी नहीं बचे जिन्हें पर्यावरणवादियों के अलावा शायद ही कोई उपयोगी मानता हो। इन्हीं दलदलों या कहें कि आर्द्रभूमियों या फिर वेटलैंड्स का उल्लेख हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम- मन की बात के 97वें एपिसोड में किया। उन्होंने रेखांकित किया कि भूजल को रिचार्ज करने और जैव-विविधता को अक्षुण्ण रखने में इनकी खास भूमिका होती है। मानक उपयोगिता के आधार पर इन्हें रामसर साइट घोषित किया जाता है और उनके संरक्षण के प्रयास किए जाते हैं।

प्रधानमंत्री के अनुसार हमारे देश में पहले 26 रामसर साइट्स थीं, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 75 हो गया है। वर्ष 2022 के दौरान ही कुल 28 स्थलों को रामसर स्थल घोषित किया गया है। रामसर प्रमाणपत्र के अनुसार वर्ष 2022 में 19 स्थलों और वर्ष 2021 में 14 स्थलों को चिह्नित किया गया। हमारे देश में आज तमिलनाडु में सर्वाधिक वेटलैंड 14 हैं, जबकि इसके बाद 10 रामसर साइट कहलाने वाले वेटलैंड उत्तर प्रदेश में हैं।

कहने में यह बात बड़ी अच्छी लगती है कि देश में वेटलैंड्स की संख्या में हुआ सुधार प्रकृति के साथ सद्भाव से रहने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शा रहा है, पर इसका एक पहलू यह है दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहर बड़ी तेजी से हुए आवासीय निर्माणों की वजह से अधिकतर वेटलैंड्स गंवा चुके हैं। कोलकाता से कुछ ही दूरी पर सुंदरवन मुहाने के इलाके के दलदलों पर निर्माण-माफिया का डाका ही पड़ चुका है। इस मुहाने के दलदली क्षेत्रों में निर्माण कार्य सन्‌ 1953 से जारी है, जब हॉलैंड के विशेषज्ञों की देखरेख में यहां कोलकाता के उपनगरों की स्थापना का काम शुरू हुआ था। मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु के दलदली इलाके मिट्टी से पाटकर गगनचुंबी इमारतों में तब्दील कर दिए गए।

वेटलैंड न सिर्फ अपने भीतर पानी की विशाल मात्रा सहेजते हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर आसपास की शुष्क जमीन के लिए पानी भी छोड़ते हैं। यहां तक कि वातावरण की नमी कायम रखने में भी वे सहायक साबित होते हैं। इसके अलावा ये जमा हो चुकी गंदगी को छानते हैं और अनेक जलीय तथा पशु व पक्षी प्रजातियों के लिए भोजन उपलब्ध कराते हैं। गंदगी को अपने भीतर समा लेने और उसका शोधन करने के लिहाज से वेटलैंड आसपास के पर्यावरण के लिए फेफड़े का काम करते हैं।

टॅग्स :Environment Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतखुले मैदानों, बड़े बगीचों को भी विकास का हिस्सा मानना होगा 

भारतपर्यावरण-अनुकूल परिवहन की ओर बढ़ती दुनिया 

विश्वदुनिया में पर्यावरण पर मंडराता नया खतरा

भारतजंगल में जानवरों की इतनी हलचल क्यों ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप