लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग में भारी पुलिस बल आज भी तैनात, धारा 144 है लागू

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 2, 2020 09:09 IST

शाहीन बाग में महिला सुरक्षाकर्मियों की दो कंपनियों समेत सुरक्षाबलों की 12 कंपनियों को शाहीन बाग में तैनात हैं। स्थानीय पुलिस के साथ चार पुलिस जिलों के 100-100 पुलिसकर्मियों को भी तैनात हैं।

Open in App

उत्तरपूर्व दिल्ली में भड़के सांप्रदायिक दंगों के करीब एक हफ्ते बाद स्थिति शांत पर तनावपूर्ण बनी हुई है। इन इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती जारी है। इधर, दिल्ली पुलिस ने दक्षिणपूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एहतियात के तौर पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की, जहां कई महिलाएं संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ दो महीने से अधिक समय से प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही हैं।

शाहीन बाग इलाके में धारा 144 भी लगी हुई है। पुलिस की यह तैनाती तब की गई है जब दक्षिणपंथी समूह हिंदू सेना ने एक मार्च को शाहीन बाग रोड खाली कराने का आह्वान किया था। हालांकि शनिवार को पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने शाहीन बाग में सीएए विरोधी आंदोलन के खिलाफ अपना प्रस्तावित प्रदर्शन वापस ले लिया था। बीते दिन पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) आर पी मीणा ने कहा, ‘‘समय से किए हस्तक्षेप के कारण प्रस्तावित प्रदर्शन रद्द कर दिया गया, लेकिन हमने यहां एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया है।’’ अधिकारी ने बताया कि महिला सुरक्षाकर्मियों की दो कंपनियों समेत सुरक्षाबलों की 12 कंपनियों को शाहीन बाग में तैनात किया गया है। स्थानीय पुलिस के साथ चार पुलिस जिलों के 100-100 पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। 

हिंदू सेना ने एक बयान में कहा था कि पुलिस ने शाहीन बाग आंदोलन के खिलाफ रविवार के उनके प्रदर्शन को वापस लेने का उन पर दबाव बनाया। शाहीन बाग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया, “शाहीन बाग जसोला विहार में धारा 144 लागू होने की वजह से आज के शांति मार्च को टाल दिया गया है। हमारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा। हमारे साथ आइए।” 

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के समीप शाहीन बाग संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ लोगों के एक वर्ग का 15 दिसंबर से प्रदर्शन स्थल बना हुआ है।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाशाहीन बाग़ प्रोटेस्टदिल्ली क्राइमजाफराबाद हिंसाकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनसंसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारतHike MPLAD fund: 365 दिन में 50000000 रुपये कम?, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- हर साल 200000000 रुपये मिले और जीएसटी से छुटकारा हो?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण