लाइव न्यूज़ :

पुण्यतिथिः तीन मूर्ति में रहने से लालबहादुर शास्त्री ने क्यों कर दिया था मना? ये थी दो वजहें

By विवेक शुक्ला | Updated: January 11, 2023 09:04 IST

पंडित जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद तीन मूर्ति भवन लालबहादुर शास्त्री को आवंटित हुआ। लेकिन उन्होंने वहां शिफ्ट करने से मना कर दिया था। शास्त्रीजी तीन मूर्ति भवन में मोटे तौर पर दो कारणों के चलते जाने के लिए तैयार नहीं थे।

Open in App

देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद लालबहादुर शास्त्री किसी भी सूरत में तीन मूर्ति भवन में रहने के पक्ष में नहीं थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद तीन मूर्ति भवन लालबहादुर शास्त्री को आवंटित हुआ। लेकिन उन्होंने वहां शिफ्ट करने से मना कर दिया था। शास्त्रीजी तीन मूर्ति भवन में मोटे तौर पर दो कारणों के चलते जाने के लिए तैयार नहीं थे। पहला, शास्त्रीजी का तर्क था कि वे जिस पृष्ठभूमि से आते हैं, उसे देखते हुए उनका तीन मूर्ति में रहना ठीक नहीं रहेगा। दूसरा, वे तीन मूर्ति भवन में इस आधार पर भी जाने के लिए राजी नहीं हुए क्योंकि वे मानते थे कि देश तीन मूर्ति भवन को नेहरूजी से भावनात्मक रूप से जोड़कर देखता है इसलिए वहां पर उनका कोई स्मारक बने।

 यह जानकारी शास्त्रीजी की पत्नी ललिता शास्त्री ने खुद इस लेखक को 1988 में अपने जनपथ स्थित आवास में दी थी। शास्त्रीजी के तीन मूर्ति भवन में शिफ्ट करने से इंकार करने के बाद सरकार ने उसे नेहरू स्मारक में तब्दील कर दिया। हालांकि कहने वाले कहते हैं कि तीन मूर्ति भवन पीएम हाउस के लिए सबसे मुफीद रहता। ये राजधानी के बीचों-बीच होने के अलावा संसद भवन और केंद्रीय सचिवालय के भी बहुत करीब है। विशाल क्षेत्र में फैला होने के कारण यहां पीएम हाउस में काम करने वाले अधिकतर मुलाजिमों के रहने की भी व्यवस्था की जा सकती थी। 

कनॉट प्लेस के आर्किटेक्ट रॉबर्ट टोर रसेल ने ही इसका डिजाइन तैयार किया था। अपने पति की 11 जनवरी 1966 को ताशकंद में मृत्यु के बाद ललिता शास्त्री उसी जनपथ स्थित बंगले में रहती रहीं, जो शास्त्रीजी को प्रधानमंत्री के रूप में मिला हुआ था। शास्त्रीजी की मौत के बाद यह बंगला उनकी पत्नी ललिता शास्त्रीजी को आवंटित कर दिया गया। वह 1993 तक यानी अपनी मृत्यु तक उसमें रहीं। फिर वहां पर शास्त्रीजी का स्मारक बना दिया गया।

टॅग्स :लाल बहादुर शास्त्रीजवाहरलाल नेहरू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

बॉलीवुड चुस्कीमाउंटबेटन का सिने प्रेम, भारत की आजादी और बाफ्टा पुरस्कार

भारत'वंदे मातरम' के पहले दो छंदों के इस्तेमाल का फैसला सिर्फ नेहरू का नहीं था, खरगे

भारतवंदे मातरम् के दो टुकड़े न करते तो देश का विभाजन नहीं हुआ होता, गृह मंत्री अमित शाह

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील