लाइव न्यूज़ :

राज कुमार सिंह का ब्लॉग: सत्ता-स्वार्थ के चलते बनते-बिगड़ते राजनीतिक रिश्ते

By राजकुमार सिंह | Updated: September 2, 2024 09:58 IST

राजनीति में रिश्ते बदलते देर नहीं लगती. 'कोल्हान के टाइगर' कहे जाने वाले चंपई सोरेन तीन जुलाई तक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सरकार के मुख्यमंत्री थे, फिर वापस मंत्री रह गए और अगस्त समाप्त होते-होते भाजपाई बन गए.

Open in App
ठळक मुद्देकभी जिनके हाथों में धुनष-बाण होता था, अब कमल होगा. चंपई पुराने संघर्षशील नेता हैं, पर साल 2024 के आठ महीनों में झारखंड ही नहीं, देश ने उनके कई राजनीतिक रंग देख लिए.व्यक्ति केंद्रित क्षेत्रीय दलों में परिवार से बाहर किसी की ताजपोशी की कल्पना नहीं की जाती.

राजनीति में रिश्ते बदलते देर नहीं लगती. 'कोल्हान के टाइगर' कहे जाने वाले चंपई सोरेन तीन जुलाई तक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सरकार के मुख्यमंत्री थे, फिर वापस मंत्री रह गए और अगस्त समाप्त होते-होते भाजपाई बन गए. कभी जिनके हाथों में धुनष-बाण होता था, अब कमल होगा. 

चंपई के साथ आ जाने से भी झारखंड में कमल खिल पाएगा या नहीं, यह तो 2024 के आखिर में होनेवाले विधानसभा चुनावों के नतीजे ही बताएंगे, लेकिन फिर साबित हो गया कि नेताओं के लिए अपना स्वार्थ और सत्ता ही सर्वोपरि होती है. चंपई पुराने संघर्षशील नेता हैं, पर साल 2024 के आठ महीनों में झारखंड ही नहीं, देश ने उनके कई राजनीतिक रंग देख लिए.

व्यक्ति केंद्रित क्षेत्रीय दलों में परिवार से बाहर किसी की ताजपोशी की कल्पना नहीं की जाती. फिर भी झामुमो के सर्वेसर्वा शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन ने इसी साल जनवरी के आखिरी दिन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर चंपई सोरेन को झारखंड का नया मुख्यमंत्री बनवाया. 

उनके शपथ ग्रहण के लिए दो दिन तक राजभवन की हीला-हवाली के लिए तब जिस केंद्र सरकार और भाजपा पर उंगली उठी थी, चंपई ने अब उन्हीं का दामन थाम लिया. इस्तीफा देना शायद हेमंत की मजबूरी थी, लेकिन चंपई को मुख्यमंत्री बनाना राजनीतिक दूरदर्शिता के साथ उदारता भी थी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तारी के चलते हेमंत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था. 

बेशक वह अरविंद केजरीवाल की तरह जेल से सरकार चलाने की जिद कर सकते थे या फिर पड़ोसी राज्य बिहार में दशकों पुराने लालू-राबड़ी यादव प्रकरण से प्रेरणा लेकर अपनी पत्नी कल्पना को मुख्यमंत्री बना सकते थे. लेकिन विरोधियों को लोकसभा चुनाव में उनके विरुद्ध परिवारवाद का मुद्दा मिल जाता. शायद इसलिए भी उन्होंने वरिष्ठ आदिवासी नेता चंपई सोरेन को उत्तराधिकारी बनाया.  

चंपई को जब मुख्यमंत्री बनाया गया तो उसे हेमंत का  'ट्रंप कार्ड' माना गया. झारखंड के संघर्षशील आदिवासी नेताओं में शुमार चंपई की ताजपोशी का झामुमो को अप्रैल से जून के बीच हुए 18 वीं लोकसभा के चुनावों में लाभ भी मिला. 2019 के लोकसभा चुनाव में 14 में से 11 सीटें जीतनेवाली भाजपा इस बार आठ सीटों पर सिमट गई, जबकि आदिवासी बहुल पांचों सीटें विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने जीत लीं. 

तीन सीटें झामुमो ने जीतीं, जबकि दो कांग्रेस ने. हेमंत का राजनीतिक दांव चुनावी बिसात पर भी 'ट्रंप कार्ड' साबित हो रहा था, लेकिन हाई कोर्ट से जमानत मिलते ही उन्होंने वापस मुख्यमंत्री बनने की जो जल्दबाजी दिखाई, उससे इसी साल के अंत में होनेवाले विधानसभा चुनावों में बाजी पलट भी सकती है.  अगर चंपई को ही मुख्यमंत्री रखते हुए हेमंत आक्रामक चुनाव प्रचार का नेतृत्व करते तो परिणाम एकतरफा भी हो सकते थे.  

टॅग्स :चंपई सोरेनअरविंद केजरीवालझारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?