लाइव न्यूज़ :

शरद जोशी का ब्लॉग: कालिदास के वंशज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 23, 2018 17:00 IST

मंत्री के मुख और अखबार से यह स्वीकृति सस्ते में मिल सकती है, पर दुर्भाग्य यह होता है कि हर अखबारवाला  इतना बदतमीज है कि प्रतिभा को स्वीकार नहीं  करता।

Open in App

कई  स्थानों के सम्मान की वजहें उसके ऊपरी रूप में दिखाई देती हैं तो कई स्थानों का सम्मान उनकी जड़ों में छिपा रहता है। उज्जैन का कहना है - हमारा सम्मान इस कारण है क्योंकि कभी इस जमीन पर कालिदास रहा था।

इस कारण आज जो दो कविताएं जेब में रख यहां की सड़कों पर चलता है,  वह अपने को कुछ-कुछ कालिदास मानता ही है,  और प्रतीक्षा करता है, जनता और  अखबारों की कि वे कब आकर उसे कालिदास स्वीकार कर लेंगे। 

मंत्री के मुख और  अखबार से यह स्वीकृति सस्ते में मिल सकती है, पर दुर्भाग्य यह होता है कि हर अखबारवाला  इतना बदतमीज है कि प्रतिभा को स्वीकार नहीं  करता। इस  कारण राजा भरथरी की इस नगरी में कालिदास की परंपरा निभाना कुछ पुश्तैनी धंधा, कुटीर उद्योग की तरह हो गया है और हर तरह हो गया है और हर तीसरे घर में कोई कारीगर आपको मिल जाएगा।

अब प्रश्न यह है और बड़ा गंभीर प्रश्न है कि अज्ञेय  ऐसी कविता क्यों नहीं  लिख सकता तो उसका कारण है कि वह यह रचना पहले लिख चुका है। अज्ञेय ने आज से कई वर्ष पूर्व लिखा था, बम्बई से प्रकाशित होनेवाला नया साहित्य में वह कविता छपी थी और फिर संग्रह में भी निकली। 

पर कहते हैं, इतिहास, फैशन और टेकनिक अपने को दुहराते हैं। अज्ञेय की ‘पानी बरसा’ उसी क्रम से दुहराकर कालिदास के वंशजों के एक सरस्वती कंठ से फूट निकला। 

अब आपका और हमारा यह काम है कि हम इस रचना को मौलिक  मानें और उन सबको जो अज्ञेय की रचना ‘आ पिया, पानी बरसा’ को ‘ओ मित्र, पानी बरसा’ लिखकर भेजते हैं, वे जो राजनारायण बिसारिया की रचना को अपने हिये के बोल बनाते हैं और जो थोड़ा नीरेंद्र, थोड़ा नीरज मिलाकर अपना साइन बोर्ड पेंट करते हैं।

शेक्सपियर ने किसी से चुराकर अपने नाम से रचनाएं  प्रकाशित की थीं, ऐसा शक अब विदेश में फैल रहा है। उज्जैन में होनेवाले साहित्यिक उत्पादन का यही क्रम  रहा तो निश्चित है, एक दिन कालिदास पर भी शक होने लग जाएगा कि उसने यह सब मौलिक लिखा है अथवा चुराया है। 

प्रतिभा है तो क्या हुआ? अज्ञेय ने भी तो  नरेंद्रकुमार द्वारा भविष्य में लिखी जानेवाली रचना को कई वर्षों पूर्व ही अपने नाम से छपा दिया।

टॅग्स :उज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित