लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: बिहार में अटकलों का बाजार गर्म, फिर से हो सकती है पलटी मार सियासत

By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2023 17:07 IST

क्या बिहार में फिर पलटी मारेगी सियासत, क्या बिहार में फिर बदेलगा हवा का रुख? यह सवाल बिहार की सियासत में लगातार चर्चाओं में है। हालांकि बिहार की सियासत को समझने वाले मानते हैं कि नीतीश कुमार राजद के दबाव में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देक्या बिहार में फिर पलटी मारेगी सियासत, क्या बिहार में फिर बदेलगा हवा का रुख? बिहार की सियासत को समझने वाले मानते हैं कि नीतीश कुमार राजद के दबाव में हैंमाना जा रहा है कि सत्ता की सियासत में नीतीश की हनक अब कमजोर पड़ती हुई दिखाई दे रही है

बिहार में क्या फिर से पलटी मार की सियासत होगी? क्या बिहार में फिर हवा का रुख बदल सकता है? यह सवाल बिहार की सियासत में लगातार चर्चाओं में है। हालांकि बिहार की सियासत को समझने वालों का मानना है कि नीतीश कुमार राजद के दबाव में हैं। उन पर तेजस्वी यादव को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री जल्दी बनाने का दबाव है।

ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजनीतिक रूप से घिर चुके हैं। एक तरफ भाजपा लगातार उन पर हमला बोल रही है तो दूसरी ओर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का राजनीतिक दबाव अलग से है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अब नीतीश की हनक भी सत्ता में कमजोर पड़ती दिख रही है।

ऐसे में सियासी चक्रव्यूह में फंसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों लगातार लालू यादव के आवास का चक्कर काट रहे हैं। वह भी बिना टाइम लिये या बात किये। आखिरकार नीतीश अचानक से लालू आवास क्यों पहुंच जा रहे हैं? जो राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा का विषय बन गया है।

सवाल खड़ा होने लगा कि लालू जब पटना में नहीं थे तो साहब राबड़ी आवास क्या करने गए थे? इतनी जल्दबाजी क्या थी? क्या राबड़ी आवास कोई बड़ा फैसला लेने गए थे? दरअसल, राजद ने नीतीश को लोकसभा चुनाव 2024  के लिए  विपक्षी एकता का काम सौंपा। नीतीश ने इसे भी मनोयोग से किया भी और पटना में 15 विपक्षी दलों को जुटा कर अपना यह टास्क पूरा कर दिखाया। इसके लिए उन्हें पीएम पद की दावेदारी त्यागनी पड़ी।

नीतीश ने यहां तक घोषणा कर दी कि साल 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इस बीच नीतीश पर राजद का दबाव बढ़ता जा रहा है कि वे तेजस्वी यादव के लिए जितनी जल्दी हो, कुर्सी खाली कर दें। ऐसे में कहा जा रहा है कि बिहार में लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के बीच शह- मात का खेल चल रहा है।

नीतीश के 16 सांसद अभी लोकसभा में हैं, जबकि राजद का कोई प्रतिनिधि लोकसभा में नहीं है। ऐसे में इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मतभेद हो सकते हैं। नीतीश ने इंडिया महागठबंधन बनाने में पूरा जोर लगा दिया था। वहीं उन्हें पीएम पद की उम्मीदवारी भी छोड़नी पड़ी तो संयोजक का पद भी हासिल नहीं हुआ। गठबंधन होने पर सीटों के बंटवारे की बात होनी है, लेकिन राजद और जदयू के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है।

अब अगर सीट शेयरिंग होता है तो नीतीश के सबसे ज्यादा लोकसभा में प्रतिनिधित्व होने के कारण उनको हानि उठानी पड़ सकती है। कांग्रेस बिहार में 10 सीटों के लिए ताल ठोक रही है तो राजद चाहता है कि वो और जदयू समान सीट पर लड़े। नीतीश इस मुद्दे पर समझौता के पक्ष में नहीं हैं। वे अपनी सीट खोना नहीं चाहते हैं। जबकि लालू यादव पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाकर वे अपनी बात मनवाने की कोशिश शायद कर रहे हैं।

नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद पर प्रेशर बढ़ा दिया है। ऐसे में नीतीश के एनडीए में शामिल होने के कयास ने बिहार के राजनीतिक तापमान को और गर्म कर दिया है। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या नीतीश के दबाव में आएंगे लालू? सियासी दाव पेंच खेले जाने लगे हैं। पंडित दीनदयाल की जयंती में जाना और पूर्व निर्धारित कैथल के महाजुटान में नहीं जाने से इन अटकलों को बल मिला है कि वह एक बार फिर पाला बदल सकते हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवआरजेडीजेडीयूबिहारBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश सरकार के 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के कारण केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर योजना पर पड़ा बुरा असर

भारतबिहार हिजाब विवादः 20 दिसंबर को डॉ नुसरत प्रवीण ज्वाइन करेंगी सरकारी नौकरी, सीएम नीतीश कुमार के समर्थन में उतरे NDA नेता, देखिए किसने क्या कहा

कारोबारविधानसभा चुनाव में महिला को 10000 रुपये?,  मुफ़्त बिजली, महिलाओं को 2-2 लाख की मदद और लोकलुभावन वादों ने नीतीश सरकार की तोड़ी कमर?

भारतभाजपा कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार 23 दिसंबर को पटना पहुंचेंगे, भव्य रोड शो में शामिल हो सकते अमित शाह

भारतBihar: घने कोहरे और शीतलहर का असर, बिहार में स्कूलों का समय बदला; जानें नई टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री