लाइव न्यूज़ :

ब्लॉगः उपचुनाव परिणाम सबक हैं भविष्य के लिए

By राजकुमार सिंह | Updated: September 14, 2023 09:13 IST

हर राज्य का चुनाव परिणाम महत्वपूर्ण होता है, पर घोसी उपचुनाव परिणाम कई कारणों से खास है। वहां भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान 42 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए। भाजपा स्वयं को सांत्वना दे सकती है कि घोसी सीट तो पहले से ही सपा के पास थी, पर सवाल यह है कि दारा सिंह चौहान सरीखे चिर परिचित दलबदलू को ला कर अपनी यह फजीहत करवाने की क्या जरूरत थी?

Open in App

बेशक जरूरी नहीं कि मुख्य मुकाबले का भी वही परिणाम निकले, जो अभ्यास मैचों का हो, पर यह तो सच है कि छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में 38 दलों वाले सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए पर 28 दलोंवाला विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ भारी पड़ा है। उपचुनाव परिणामों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया जाता, क्योंकि अकसर वे सत्तारूढ़ दल के पक्ष में जाते हैं, जिसके कारणों पर मतभिन्नता हो सकती है। पर पांच राज्यों के विधानसभा और देश के लोकसभा चुनाव से चंद महीने पहले हुए इन उपचुनावों के परिणामों को हल्के में लेना राजनीतिक समझदारी नहीं होगी। इसलिए भी कि ये उपचुनाव विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ बनने के तीन महीने के अंदर ही हुए हैं और गठबंधन अभी तक बैठकों से निकल कर ढंग से जमीन पर भी नहीं उतर पाया है। फिर भी परिणाम उसका हौसला बढ़ानेवाले ही आए हैं। सत्ता- राजनीति कोई खेल नहीं कि ‘इंडिया’-एनडीए चुनावी संघर्ष के परिणाम को 4-3 बता कर इतिश्री कर ली जाए। इस तरह की आंकड़ेबाजी पूरा सच भी बयान नहीं करती। पांच राज्यों के विधानसभा और देश के लोकसभा चुनाव से चंद महीने पहले यह आंकड़ा सत्ता पक्ष के लिए खुशफहमीवाला नहीं माना जा सकता। बेशक एकतरफा निष्कर्ष निकालना अनावश्यक जल्दबाजी होगी।

हर राज्य का चुनाव परिणाम महत्वपूर्ण होता है, पर घोसी उपचुनाव परिणाम कई कारणों से खास है। वहां भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान 42 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए। भाजपा स्वयं को सांत्वना दे सकती है कि घोसी सीट तो पहले से ही सपा के पास थी, पर सवाल यह है कि दारा सिंह चौहान सरीखे चिर परिचित दलबदलू को ला कर अपनी यह फजीहत करवाने की क्या जरूरत थी? कहना न होगा कि शिवपाल यादव के चुनाव प्रबंधन के आगे भाजपाई रणनीतिकार घोसी में मात खा गए।

पश्चिम बंगाल में तो भाजपा अपनी सीट भी हार गई-वह भी तब, जबकि ‘इंडिया’ वहां एकजुट नहीं था। धुनगुड़ी सीट पिछली बार भाजपा ने जीती थी, लेकिन उपचुनाव में एक शहीद की विधवा पर दांव लगाने के बावजूद वह सीट नहीं बचा पाई। तृणमूल उम्मीदवार निर्मल चंद रॉय ने भाजपा उम्मीदवार तापसी रॉय को चार हजार वोटों से हरा दिया। बेशक पश्चिम बंगाल में तृणमूल के मुकाबले मुख्य विपक्षी दल बने रहने के लिए भाजपा अपनी पीठ थपथपा सकती है, पर त्रिकोणीय संघर्ष में भी अपनी ही सीट गंवा देना एक चेतावनी है। हां, त्रिपुरा में भाजपा ने जरूर कमाल किया है। उसने केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक के इस्तीफे के चलते उपचुनाववाली धनपुर सीट तो बरकरार रखी ही है, आश्चर्यजनक रूप से अल्पसंख्यक उम्मीदवार उतार कर बॉक्सानगर सीट माकपा से छीन ली। केरल में पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन के चलते हुए पुथुप्पली उपचुनाव में उनके बेटे कांग्रेसनीत यूडीएफ उम्मीदवार के रूप में जीतने में सफल रहे। उत्तराखंड की बागेश्वर और झारखंड की डुमरी सीट के लिए हुए उपचुनाव के परिणाम अवश्य परंपरा -अनुरूप माने जा सकते हैं।

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेश समाचारउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट61 वर्षीय पिता श्याम बहादुर और 58 साल की मां बबीता को बेटा अंबेश ने सिर पर वार किया और रस्सी से गला घोंट मारा, आरी से शवों के टुकड़े-टुकड़े कर 6 बोरियों में भरकर गोमती नदी में फेंका

भारतविधानसभा में वंदे मातरम के मुद्दे पर चर्चा कराएगी योगी सरकार?, यूपी का अनुपूरक बजट 22 दिसंबर को पेश, 24 दिसंबर को होगा पास

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारतसुशासन दिवस पर पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, 232 करोड़ रूपए खर्च कर 65 एकड़ में बनाया गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल

क्राइम अलर्टट्रैक्टर ने बाइक को उड़ाया, दोपहिया वाहन पर सवार 3 युवकों की मौत और एक घायल

भारत अधिक खबरें

भारतSIR 2026 Voter List: एड्रेस बदलने की वजह से नहीं भर पा रहे SIR फॉर्म? इन डॉक्यूमेंट्स से बन जाएगा काम

भारतभाजपा के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना से रचाई शादी, देवास के आर्य समाज मंदिर से वायरल हुई तस्वीरें

भारतमहाराष्ट्र चुनावः 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान, स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों पर पड़े रहे वोट, जानें लाइव

भारतArunachal Pradesh Local Body Election Results 2025: 186 जिला परिषद सदस्य सीट की गिनती जारी, ग्राम पंचायत में 6,227 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भारतDelhi Fog: दिल्ली में छाया घना कोहरा, 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी