लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: ‘मोहन से महात्मा’ की यात्रा में ‘बा’ की थी महत्वपूर्ण भूमिका

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Published: February 22, 2024 11:04 AM

महात्मा गांधी को 'बापू’ के रूप में लोकप्रिय बनाने के पीछे उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी का बहुत बड़ा योगदान था।

Open in App
ठळक मुद्दे'बापू’ को लोकप्रिय बनाने के पीछे उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी का बहुत बड़ा योगदान थामात्र 13 वर्ष की आयु में कस्तूरबा का विवाह मोहनदास से हुआ था, वो बापू से आयु में छह माह बड़ी थींगांधीजी को इंग्लैंड जाने के लिए कस्तूरबा ने अपने गहने तक बेच दिये थे

2 अक्तूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में जन्मे मोहनदास करमचंद गांधी को दुनिया भर में ‘महात्मा गांधी’ एवं संपूर्ण भारत में ‘राष्ट्रपिता’ और ‘बापू’ के रूप में लोकप्रिय बनाने के पीछे उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी, जो बाद में ‘बा’ के रूप में जगत प्रसिद्ध हुईं, का बड़ा योगदान था।

कस्तूरबा गांधी का जन्म 11 अप्रैल 1869 में हुआ। वे गुजरात के काठियावाड़ की रहने वाली थीं। उनके पिता व्यापारी थे। बा और गांधीजी के पिता की आपस में गहरी मित्रता थी। बा जब सात वर्ष की थीं, तभी उनकी गांधीजी से सगाई कर दी गई और मात्र 13 वर्ष की आयु में उनका विवाह कर दिया गया था। गांधीजी आयु में बा से छह माह छोटे थे।

बा ने कभी भी गांधीजी से यह नहीं कहा कि वे एक पति एवं पिता के कर्तव्यों को पूरा करें, क्योंकि उन्हें मालूम था कि गांधीजी देश सेवा में जुटे हुए हैं। ऐसे में उन्हें पारिवारिक जिम्मेदारियों में उलझाना उचित नहीं होगा। जाहिर है कि बा का वैवाहिक जीवन हमेशा ही कठिन संघर्षों से भरा रहा। उनके चार बच्चे हुए- हरिलाल, मणिलाल, रामदास और देवदास गांधी।

विवाह के बाद कस्तूरबा की पढ़ाई-लिखाई बंद हो गई। वह दोबारा कभी स्कूल नहीं जा सकीं। हालांकि ऐसा कहा जाता है कि विदेश जाने से पहले तक गांधीजी घर पर ही पत्नी कस्तूरबा को पढ़ाया करते थे। जब वकालत की पढ़ाई के लिए गांधीजी को इंग्लैंड जाना था और रुपयों की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी, तब बा ने पति की विदेश यात्रा में विघ्न न पड़े इसलिए अपने गहने तक देकर रुपए जुटाए थे।

भारत छोड़ो आंदोलन’ के दौरान 9 अगस्त 1942 को गांधीजी के गिरफ्तार हो जाने पर बा ने शिवाजी पार्क मुंबई में, जहां गांधीजी स्वयं भाषण देने वाले थे, सभा को संबोधित करने का निश्चय किया, किंतु पार्क के द्वार पर पहुंचते ही वे गिरफ्तार कर ली गईं। दो दिन बाद उन्हें पुणे के आगा खां महल, जहां गांधीजी पहले से ही कैद में रखे गए थे, भेज दिया गया। उस समय बा अस्वस्थ थीं।

15 अगस्त 1942 को जब अचानक स्वतंत्रता सेनानी महादेव देसाई ने महाप्रयाण किया तब बा कह उठीं- ‘महादेव क्यों गया, मैं क्यों नहीं।’ बाद में महादेव देसाई का चिता-स्थल बा के लिए महादेव का मंदिर-सा बन गया था। वह प्रतिदिन वहां जातीं, दीप जलवातीं और समाधि की प्रदक्षिणा कर उसे प्रणाम करतीं।

दुर्भाग्य से गिरफ्तारी के वक्त बा का जो स्वास्थ्य बिगड़ा था, वह फिर कभी पूरी तरह से नहीं सुधरा और अंततः 22 फरवरी 1944 को उन्होंने अपना प्राण त्याग दिया। उनकी मृत्यु के उपरांत राष्ट्र ने ‘महिला कल्याण’ के निमित्त एक करोड़ रुपए एकत्र कर इंदौर में ‘कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट’ की स्थापना की।

टॅग्स :महात्मा गाँधीभारतगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वविकास के बावजूद विश्व आर्थिक मंच की ट्रेवल एंड टूरिज्म रैंकिंग में भारत 2019 से दस स्थान नीचे खिसका

भारतFact Check: राहुल गांधी रैलियों में ले जाते हैं चीन का संविधान? जानें लाल कवर वाले संविधान बुक का सच

भारत"विदेश मंत्री जयशंकर किर्गिस्तान में भारतीय छात्रों पर हो रहे हमलों पर ध्यान दें, हो सके तो छात्रों की स्वदेश वापसी हो", असदुद्दीन ओवैसी ने कहा

भारतब्लॉग: मानसून को लेकर आखिर हमारी तैयारियां कितनी हैं

भारतश्रीलंका के 4 संदिग्ध ISIS आतंकवादियों को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर किया गया गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतBengalur Traffic: रेलवे ब्रिज की मरम्मत के चलते सांकी रोड होगा बंद, बेंगलुरु ट्रेफिक ने वैकल्पिक मार्ग पर जारी की एडवाइजरी

भारतLok Sabha Polls 2024: मायावती ने आरक्षण और चुनावी बॉन्ड को लेकर भाजपा-कांग्रेस पर बोला हमला, धनंजय का नहीं लिया नाम

भारतGeeta in MP: पाकिस्तान से 2015 में भारत लौटीं गीता ने पीएम मोदी से दो चीज मांगी, जानें क्या डिमांड

भारत'स्वाति मालीवाल ने मुझे फोन कर अपने दर्दनाक अनुभव को विस्तार से बताया', एलजी वीके सक्सेना बोले

भारतMumbai Aircraft Flamingo: विमान की चपेट में आने के बाद 40 फ्लेमिंगो की मौत, पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने नागर विमानन महानिदेशालय को लिखा पत्र