लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: कश्मीर, धारा-35 ए पर बहस

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: March 31, 2019 06:40 IST

यह स्थायी निवासियों को कश्मीर में संपत्ति खरीदने का अधिकार देती है और गैर-कश्मीरियों को उससे वंचित करती है. गैर-कश्मीरियों से विवाहित स्त्रियों को भी इस अधिकार से वंचित करती है.

Open in App

आजकल भाजपा और मोदी सरकार के प्रभावशाली प्रवक्ता बने हुए वित्त मंत्नी अरुण जेटली ने कश्मीर पर फिर एक बहस छेड़ दी है. उन्होंने कहा है कि धारा 35-ए खत्म की जानी चाहिए और यह भारतीय संविधान में ‘चुपके से’ घुसाई गई है.

उन्होंने इसे ऐतिहासिक भूल कहा है. उनके बयान का लगभग हर बड़े कश्मीरी नेता ने विरोध किया है और यहां तक कहा है कि यदि धारा 35-ए हटा दी गई तो कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं रहेगा. 

यहां पहले हम जानें कि धारा-35 ए है क्या? यह वह धारा है, जिसे राष्ट्रपति के एक आदेश से 1954 में भारत के संविधान में जोड़ा गया था. इसे धारा 370 के तहत ही बाद में विधिवत संविधान का हिस्सा बनाया गया था. इस धारा के चार प्रमुख आयाम हैं. पहला, यह तय करती है कि कश्मीर के स्थायी या असली निवासी कौन हैं. यह कश्मीरी और गैर-कश्मीरी में फर्क बताती है.

दूसरा, यह स्थायी निवासियों को कश्मीर में संपत्ति खरीदने का अधिकार देती है और गैर-कश्मीरियों को उससे वंचित करती है. गैर-कश्मीरियों से विवाहित स्त्रियों को भी इस अधिकार से वंचित करती है.

तीसरा, सरकारी नौकरियां सिर्फ कश्मीरी ही ले सकते हैं, कोई अन्य भारतीय नहीं.

चौथा, लोकसभा के चुनावों में तो कश्मीर का कोई गैर-कश्मीरी निवासी भी वोट दे सकता है लेकिन विधानसभा और स्थानीय निकायों के चुनाव में किसी बाहरी आदमी को वोट डालने का अधिकार नहीं है. लेकिन सारे भारत में कश्मीरियों पर कोई रोक-टोक नहीं है.

उन्हें भारत के हर प्रांत में वही अधिकार प्राप्त हैं, जो किसी भी नागरिक को हैं. ऐसे में यह सवाल वाजिब लगता है कि वे ही अधिकार कश्मीर में हर भारतीय नागरिक को क्यों नहीं हैं?  लेकिन चुनाव के वक्त इस मुद्दे को उठाने की बजाय यदि सरकार अपने पहले हफ्ते में ही इसका हल कर देती तो अच्छा होता. 

अब इस मुद्दे को चुनाव के वक्त उठाने का लक्ष्य यदि राष्ट्रवादियों या हिंदुओं के वोट पाना है तो यह पैंतरा कश्मीरी नेताओं को भड़काए बिना नहीं रहेगा.

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो