लाइव न्यूज़ :

भारत में चाइनीज मोबाइल ऐप पर पाबंदी, चीन पर आर्थिक आघात, अब कई देशों में उठी बैन की मांग

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 4, 2020 17:21 IST

अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के कई देशों में चीनी कंपनियों और चाइनीज एप्प पर भारत की तरह बैन लगाने की आवाज उठने लगी है.

Open in App

चीन पर डिजिटल स्ट्राइक करते हुए सरकार ने चीन से संबंध रखने वाले 59 मोबाइल ऐप पर जो पाबंदी लगाई है, यह कदम बहुत पहले उठा लिया जाना चाहिए था. बहरहाल, देर से ही सही, सही दिशा में उठाए गए इस कदम का स्वागत किया जाना चाहिए और पूरे देश में किया भी जा रहा है. यहां तक कि विदेशों में भी भारत सरकार के इस कदम की प्रशंसा हो रही है. 

इंटरनेशनल मीडिया भारत के फैसले की तारीफ कर रहा है. अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के कई देशों में चीनी कंपनियों और चाइनीज एप्प पर भारत की तरह बैन लगाने की आवाज उठने लगी है.

दरअसल चीन के तानाशाही भरे रवैये से पूरी दुनिया त्रस्त है. चीन अपने पड़ोसी देशों की जमीन तो हड़प ही रहा है, जिस तरह से ड्रैगन अपने आर्थिक शिकंजे में पूरे विश्व को कसता जा रहा है, उससे सभी भयभीत हैं. अपने घटिया लेकिन सस्ते सामानों से उसने पूरी दुनिया के बाजारों को पाट दिया है. दुनिया पर छाने के लिए उसने तकनीक का भी पूरा-पूरा इस्तेमाल किया है. 

भारत द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद हालांकि कुछ चीनी एप्प के कर्ता-धर्ता कह रहे हैं कि उन्होंने एप्प का इस्तेमाल करने वाले किसी भी भारतीय की जानकारी चीनी सरकार के साथ साझा नहीं की है लेकिन यह बात गले उतरने लायक नहीं है. चीन जैसे एकाधिकारवादी देश में हर चीज सरकार के कड़े अंकुश में है. यही कारण है कि अभी तक दुनिया नहीं जान पाई है कि चीन से निकल कर पूरी दुनिया में तबाही मचाने वाले कोविड-19 से ड्रैगन कैसे लगभग साफ बच निकला. 

वुहान के अलावा उसके अन्य शहर कैसे इसकी चपेट में आने से बच गए. वह किसी को भी अपने देश में आकर जांच करने की इजाजत नहीं दे रहा. दुनिया उन्हीं बातों पर विश्वास करने को मजबूर है जो वह बता रहा है. इसलिए चीनी एप्प द्वारा हासिल की गई ग्राहकों की गोपनीय जानकारियों का चीन किस हद तक उपयोग-दुरुपयोग करेगा, यह कोई नहीं कह सकता. 

ऐसी हालत में चीन से संबंधित मोबाइल एप्प पर प्रतिबंध लगाना बेहद जरूरी था. लड़ाई सिर्फ सीमाओं पर ही नहीं लड़ी जाती. आर्थिक मोर्चो पर लड़ी जाने वाली लड़ाई भी बेहद अहम है. सीमा पर चीन की हरकतों से भारतीय जनता में पहले से ही आक्रोश व्याप्त है और वह चीनी सामानों के बहिष्कार के मूड में है. इसलिए चीन से संबंधित 59 एप्प पर पाबंदी लगाकर सरकार ने बिल्कुल सही कदम उठाया है.

टॅग्स :चीनटिक टॉक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो